1-31 October Horoscope Monthly Rashifal 2025 lucky zodiac signs October Horoscope: 1-31 अक्टूबर तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें अक्टूबर का राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

October Horoscope: 1-31 अक्टूबर तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें अक्टूबर का राशिफल

1-31 October Horoscope: ग्रहों की चाल से ही मासिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से अक्टूबर का महीना कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकरी रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को अलर्ट रहने की आवश्यकता है। जानें, अक्टूबर का राशिफल-

Tue, 30 Sep 2025 01:17 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
October Horoscope: 1-31 अक्टूबर तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें अक्टूबर का राशिफल

1-31 October Horoscope Monthly, अक्टूबर का राशिफल: ग्रहों की चाल अनुसार, अक्टूबर के राशिफल का आंकलन किया जाता है। हर महीने कई बड़े राशि व नक्षत्र गोचर करते हैं। कुछ ग्रह अस्त-उदय, वक्री या मार्गी भी होते हैं। ग्रहों के गोचर के प्रभाव के रूप में अक्टूबर का महीना कुछ राशियों के लिए बेहद ही लाभदायक माना जा रहा है तो कुछ को सावधान भी रहना होगा। आइए जानते हैं अक्टूबर का महीना किन राशियों के लिए लकी साबित हो सकता है-

1-31 अक्टूबर तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा?

मेष राशि- अक्टूबर का महीना आपके लिए शानदार साबित हो सकता है। ऐसी एक्टिविटी करें, जो आपको खुश और कॉन्फिडेंट बनाती हैं, आपकी आनंदमय ऊर्जा को बढ़ाने और उन लोगों को आकर्षित करने का सबसे अच्छा तरीका है, जो आपके जैसा ही महसूस करते हैं। ब्रह्मांड के डीसीजन में अपना विश्वास रखें।

वृषभ राशि- अक्टूबर का महीना आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी साथ ही पार्टनर के साथ वैकेशन पर भी जाने की संभावना है। वहीं, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 अक्टूबर से 3 राशियों के अच्छे दिन शुरू, बुध की चाल मचाएगी धमाल

मिथुन राशि- अक्टूबर में अपने रोज के कार्यक्रम से कुछ समय निकालें और कुछ ऐसा करें जो आप हमेशा से करना चाहते थे। आपकी आय में वृद्धि होगी। आपका अच्छा मूड होगा। यह उन लोगों को आकर्षित करेगा, जो कनेक्शन बनाने के लिए तैयार हैं।

कर्क राशि- अक्टूबर के महीने में प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको करियर में सफलता मिलेगी। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। आपका पार्टनर आपके लिए सरप्राइज डेट प्लान कर सकता है। वहीं, आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।

सिंह राशि- अक्टूबर के महीने में आपको खुद पर ध्यान देना चाहिए। सहपाठियों के साथ मेल-जोल बढ़ाना आपकी प्रोफेशनल लाइफ के लिए बेहतर साबित हो सकता है। अपनी फैमिली मेंबर्स के साथ वक्त बिताएं। आर्थिक स्थिति कमजोर पड़ सकती है। इसलिए सूझ-बूझके साथ ही निर्णय लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज और कल कैसे करें घर पर नवरात्रि हवन, जानें मंत्र, मुहूर्त व संपूर्ण विधि

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। करियर में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी प्रोजेक्ट में निवेश करने से पहले सलाह जरूर लें। लव लाइफ में टेंशन का माहौल बन सकता है।

तुला राशि- अक्टूबर का महीना आपके लिए रोमांस से भरपूर रहने वाला है और आपको अपने पार्टनर के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। कॉम्पीटीशन की कमी के चलते आपकी प्रोडक्टिविटी पर असर पड़ सकता है। आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि- अक्टूबर के महीने में सोच-समझकर फाइनेंशियल डिसीजन लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। अपने प्रेम-संबंधों को मजबूत बनाने के लिए पार्टनर से खुलकर बात-चीत करें और उन्हें समय दें। स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए हेल्दी डाइट लें। नयी प्रॉपर्टी खरीदने के आसार नजर आ रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 29 सितंबर-5 अक्टूबर का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?

धनु राशि- अक्टूबर के महीने में अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बेवजह की यात्रा से बचें। प्रॉपर्टी के मसलों में ध्यान दें, हानि हो सकती है। छात्रों के लिए ये महीना अच्छा रहने वाला है। फालतू के खर्चों से बचें। अपने पार्टनर की हेल्थ का ध्यान रखें।

मकर राशि- अक्टूबर के महीने में पारिवारिक बंधन मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी जाती है।

कुंभ राशि- आपके लिए अक्टूबर का महीना रोमांचक भरा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के आसार हैं। किसी करीबी से गिफ्ट मिलने की संभावना है। इस महीने आपका स्वास्थ्य भी आपका साथ देगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र-केतु गोचर सूर्य की राशि में, 8 अक्टूबर तक इन राशियों की किस्मत देगी साथ

मीन राशि- अक्टूबर के महीने में जीवनसाथी की तलाश में कुछ लोगों को निराशा झेलनी पड़ सकती है। घर के सदस्यों और अपने पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करें। करियर में फोकस बनाए रखने की जरूरत है। वहीं, यात्रा के दौरान कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!