दशहरा से इन राशियों का गोल्डन टाइम शुरू, गुरु, बुध, शनि, चंद्र, शुक्र की चाल देगी लाभ
Horoscope Dussehra Rashifal: दशहरे के दिन 2 अक्टूबर को इस साल ग्रहों का अद्भुत संयोग बन रहा है। गुरु, बुध, शनि, शुक्र, चंद्र व मंगल की चाल व राजयोग के निर्माण से दशहरे पर कुछ राशियों को जबरदस्त फायदा हो सकता है।

Horoscope Dussehra Rashifal: इस साल दशहरे के दिन ग्रहों का अद्भुत संयोग बन रहा है। सूर्य, बुध कन्या राशि में रहकर बुधादित्य योग का निर्माण करेंगे। गुरु मिथुन राशि, राहु कुंभ राशि में, शुक्र और केतु सिंह राशि में। मंगल तुला राशि में और शनि मीन राशि में रहेंगे। चंद्रमा धनु राशि में दोपहर 02:27 बजे तक रहेंगे फिर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही रवि योग, सुकर्मा योग और धृति योग जैसे खास योग बन रहे हैं। दशहरे पर गुरु ग्रह बुध के साथ मिलकर केंद्र योग बना रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 2 अक्टूबर की सुबह गुरु व बुध एक दूसरे से 90 डिग्री ओर स्थिति रहकर केंद्र दृष्टि योग बनाएंगे। वहीं, अगले दिन, 3 अक्टूबर को बुध गोचर कर तुला राशि में मंगल ग्रह के साथ युति करेंगे। ऐसे में शुभ योगों व ग्रहों की चाल से दशहरे पर कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ हो सकता है-
दशहरा से इन राशियों का गोल्डन टाइम शुरू, गुरु, बुध, शनि, शुक्र, चंद्र की चाल देगी लाभ
मेष राशि: दशहरे पर ग्रहों की चाल और शुभ योग का निर्माण मेष राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। जीवन की मुश्किलें धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगी। नए मौके हाथ लगेंगे। करियर में आपका स्ट्रगल रंग लाएगा। प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। हेल्थ पर फोकस करना चाहिए। किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं।
धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए दशहरे पर ग्रहों की चाल और शुभ योगों का निर्माण शुभ साबित हो सकता है। आपको अपने फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा। हेल्थ में सुधार होगा। व्यापारियों को नया व्यापार शुरू करने के लिए कोई अच्छी डील मिल सकती है। घर में सुख और शांति बनी रहेगी। वहीं, धार्मिक कार्यों में भी मन लगेगा।
कर्क राशि: दशहरे पर शुभ योग और ग्रहों की चाल कर्क राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। कुछ लोग प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं। जॉब कर रहे लोगों को कई नए टास्क मिलेंगे। छोटी-मोटी मुश्किलों को आप आसानी से पार कर लेंगे। लव लाइफ में रोमांस भी बना रहेगा। आकस्मिक धन-लाभ भी हो सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन