Transit of Mercury Rashifal Budh Gochar Mercury in Libra Horoscope Good days begin for some zodiacs 3 अक्टूबर से 3 राशियों के अच्छे दिन शुरू, बुध की चाल मचाएगी धमाल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

3 अक्टूबर से 3 राशियों के अच्छे दिन शुरू, बुध की चाल मचाएगी धमाल

Transit of Mercury Rashifal Budh Gochar: जल्द ही ग्रहों के राजकुमार बुध कन्या राशि से तुला राशि में एंट्री करने वालें हैं। बुध के शुक्र की राशि में गोचर करने से कुछ राशियों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। 

Tue, 30 Sep 2025 12:30 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
3 अक्टूबर से 3 राशियों के अच्छे दिन शुरू, बुध की चाल मचाएगी धमाल

Transit of Mercury Rashifal Budh Gochar: बुध वर्तमान में स्वयं की राशि कन्या में पैर जमाय हुए हैं। बुध की शुभ स्थिति से व्यापार में लाभ, ज्ञान, तर्क और बुद्धि में वृद्धि होती है। कुछ ही दिनों में बुध अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं। जल्द ही बुध तुला राशि में प्रवेश करेंगे। तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। पंचांग अनुसार, बुध 3 अक्टूबर को कन्या राशि से तुला राशि में एंट्री करने वालें हैं। शुक्र की तुला राशि में बुध 24 अक्टूबर की सुबह तक विराजमान रहेंगे। बुध के इस गोचर से कुछ राशियों को अच्छा लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं तुला राशि में बुध के गोचर से किन राशियों का गोल्डन टाइम शुरू होने जा रहा है-

3 अक्टूबर से 3 राशियों के अच्छे दिन शुरू, बुध की चाल मचाएगी धमाल

वृश्चिक राशि

तुला राशि में बुध का गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको अपने हार्ड वर्क का रिजल्ट मिलेगा। सुख-शांति से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई बिजनेस डील हासिल कर सकते हैं। इंकम बढ़ाने के लिए आपको नए सोर्स मिल सकते हैं। नई जॉब मिलने की भी संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र-केतु गोचर सूर्य की राशि में, 8 अक्टूबर तक इन राशियों की किस्मत देगी साथ

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए तुला राशि में बुध का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको इन्वेस्ट करने के लिए कोई अच्छी डील मिल सकती है, जो प्रॉफिटेबल भी साबित होगी। यात्रा पर भी आप जा सकते हैं। फाइनेंशियल तौर पर प्रॉफिट में रहेंगे। लाइफ में क्रिएटिविटी रहेगी। पूजा-पाठ में आपका खूब मन लगेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए तुला राशि में बुध का गोचर शुभ माना जा रहा है। इस दौरान आपकी सेहत अच्छी रहेगी। बिजनेस में लाभ के आसार हैं। छोटी-मोटी ट्रिप पर भी जाने की संभावना है। करियर में आपको नए टास्क मिल सकते हैं। प्रोफेशनली और फाइनेंशली आप स्टेबल रहने वाले हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: 30 सितंबर का दिन मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:आज और कल कैसे करें घर पर नवरात्रि हवन, जानें मंत्र, मुहूर्त व संपूर्ण विधि
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!