नवमी पर कैसे करें घर पर नवरात्रि हवन, जानें मंत्र, मुहूर्त व संपूर्ण विधि
Navratri havan Vidhi and time: शारदीय नवरात्रि में 9 दिनों का व्रत बिना हवन और कन्या पूजा के अधूरा माना जाता है। इसलिए अगर आप भी आज और कल में घर में हवन चाह रहे हैं तो जानें हवन करने की आसान विधि, मंत्र और मुहूर्त-

Navratri havan: 30 सितंबर को अष्टमी व 1 अक्टूबर को नवमी है। इस दोनों दिनों पर कन्या और हवन पूजन करने का महत्व है। शारदीय नवरात्रि में 9 दिनों का व्रत बिना हवन और कन्या पूजा के अधूरा माना जाता है। इसलिए अगर आप भी आज और कल में घर में हवन पूजा करना चाह रहे हैं तो जानें हवन करने की आसान विधि, मंत्र और मुहूर्त-
आज और कल कैसे करें घर पर नवरात्रि हवन
सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर साफ-स्वच्छ वस्त्र पहनें। हवन कुंड को साफ कर लें। इसके बाद हवन के लिए साफ-सुथरे स्थान पर हवन कुंड स्थापित करें। पूजा शुरू करने से पहले भगवान गणेश का ध्यान करें। अब गंगाजल का छिड़काव कर सभी देवताओं का आवाहन करें। अब हवन कुंड में आम की लकड़ी, घी और कपूर से अग्नि प्रज्जवलित करें। ऊं आग्नेय नम: स्वाहा मंत्र बोलकर अग्नि देव का ध्यान करें। ऊं गणेशाय नम: स्वाहा मंत्र बोलकर अगली आहुति दें। इसके बाद नौ ग्रहों (ऊं नवग्रहाय नम: स्वाहा) और कुल देवता (ऊं कुल देवताय नम: स्वाहा) का ध्यान करें। इसके बाद हवन कुंड में सभी देवी-देवताओं के नाम की आहुति डालें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हवनकुंड में कम से कम 108 बार आहुति डालनी चाहिए। देवी दुर्गा के नौ रूपों का ध्यान करते हुए आहुति डालें। अंत में बची हुई हवं सामग्री को एक पान के पत्ते पर एकत्रित कर, पूड़ी, हलवा, चना, सुपारी, लौंग आदि रख आहुति डालें। इसके बाद पूरी श्रद्धा के साथ मां की आरती करें। पूरी, हलवा, खीर या श्रद्धानुसार भोग लगाएं। आचवनी करें। क्षमा प्रार्थना करें। सभी को आरती दें और प्रसाद खिलाएं।
मंत्र
ऊं दुर्गाय नम:
ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे
सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके, शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते
ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।
मुहूर्त
नवरात्रि प्रातः हवन मुहूर्त - 06:14 ए एम से 06:07 पी एम (1 अक्टूबर)
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:47 से 12:35 बजे तक (30 सितंबर)
शुभ मुहूर्त: सुबह 10 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 10 मिनट (30 सितंबर)
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन