Weekly Horoscope Tarot, टैरो राशिफल: 29 सितंबर-5 अक्टूबर का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?
Weekly Horoscope Tarot Card Readings: राशिफल की तरह ही टैरोकार्ड के जरिए भी व्यक्ति के भविष्य का आंकलन किया जाता है। टैरो कार्ड्स की मदद से जानिए 29 सितंबर-5 अक्टूबर का सप्ताह मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहने वाला है।

Weekly Horoscope Tarot, टैरो राशिफल 29 सितंबर-5 अक्टूबर 2025: राशिफल की तरह ही टैरो कार्ड रीडिंग के जरिए भी व्यक्ति के भविष्य का आंकलन किया जाता है। टैरो कार्ड में हर एक कार्ड का अपना खास महत्व व अर्थ है। टैरो कार्ड्स की मदद से जानिए 29 सितंबर-5 अक्टूबर का सप्ताह मेष से लेकर मीन राशि के लिए शुभ साबित होगा या सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है।
29 सितंबर-5 अक्टूबर का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?
मेष राशि- 29 सितंबर-5 अक्टूबर का सप्ताह प्रोडक्टिव रहेगा। काम के मोर्चे पर बहुत सारी एक्टिविटी होने की उम्मीद है और आप इसके मुख्य पात्र होंगे। स्टूडेंट्स के लिए पर सुधार समय की मांग है। विदेश जाने वालों को यात्रा में आनंद आएगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करने से घरेलू शांति बनी रहेगी।
वृषभ राशि- 29 सितंबर-5 अक्टूबर का सप्ताह हलचल भरा रहेगा। कुछ लोगों को पेशेवर मोर्चे पर अपनी प्रतिष्ठा को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता होगी। हेल्थ के मामले में थोड़ा ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी। खर्च पर लगाम लगाने के लिए प्लान बनाने की जरूरत ज्यादा है।
मिथुन राशि- 29 सितंबर-5 अक्टूबर का सप्ताह खुशमिजाज रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की जीत आपके जीवन में उत्साह भर देगी। ट्रिप आपके मन से नेगेटिव विचारों से दूर रखने में मदद करेगी। आप में से कुछ लोग संपत्ति खरीदने के लिए लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
कर्क राशि- 29 सितंबर-5 अक्टूबर का सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। किसी बीमारी से पूरी तरह ठीक होने में कुछ समय लग सकता है। फाइनेंशियल सिचूऐशन को देखते हुए आपके लिए थोड़ा कंजूस हो जाना ही बेहतर रहेगा।
सिंह राशि- 29 सितंबर-5 अक्टूबर का सप्ताह खास रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर कुछ उतार-चढ़ाव के संकेत हैं। शिक्षा के मामले में अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव हो सकता है। रोमांचक समय बिताने की आपकी इच्छा पूरी होने की संभावना है।
कन्या राशि- 29 सितंबर-5 अक्टूबर का सप्ताह बदलावों भरा रहेगा। आपको अपने काम को अपने तरीके से करने के लिए परिवार के किसी सदस्य पर दबाव बनाना होगा। किसी ऐसे व्यक्ति से मनमुटाव दूर करना, जो आपको पसंद नहीं है, यही आपका एजेंडा रहेगा। कुछ लोग संपत्ति को लेकर गंभीर हो सकते हैं।
तुला राशि- 29 सितंबर-5 अक्टूबर का सप्ताह अच्छी एनर्जी ला रहा है। लंबी दूरी की यात्रा करने वालों का समय अच्छा रहने वाला है। भाग्य उन लोगों का साथ देगा, जो प्यार की तलाश में हैं। पेशेवर मोर्चे पर आप वहां से आगे बढ़ने में सफल रहेंगे, जहां से आपने क्विट किया था।
वृश्चिक राशि- 29 सितंबर-5 अक्टूबर के सप्ताह में स्टूडेंट्स के लिए समय मुश्किल नजर आ रहा है। किसी संपत्ति सौदे को लेकर घबराहट महसूस करना अच्छा नहीं है, इसलिए सतर्क रहें। कुछ लोगों के लिए विदेश यात्रा के संकेत हैं।
धनु राशि- 29 सितंबर-5 अक्टूबर का सप्ताह थोड़ा बिजी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई महत्वपूर्ण काम सौंपा जा सकता है। उन मुद्दों से दूर रहना ही बेहतर है, जो घरेलू माहौल को खराब करने का खतरा पैदा करते हैं।
मकर राशि- 29 सितंबर-5 अक्टूबर के सप्ताह में अच्छे रिटर्न का वादा करने वाले निवेश को अपना ऑप्शन बनाएं। कोई पारिवारिक कार्यक्रम आपका शेड्यूल चेंज कर सकता है। कुछ लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है।
कुंभ राशि- 29 सितंबर-5 अक्टूबर का सप्ताह पॉजिटिव रहेगा। आप में से कुछ लोग व्यायाम को बीच में ही छोड़ सकते हैं, जिससे फैट बढ़ सकता है। संपत्ति के मुद्दे पर बात करते समय सावधानी से डीसीजन लें। बकाया धन मिलने में कुछ समय लग सकता है।
मीन राशि- 29 सितंबर-5 अक्टूबर का सप्ताह आप के लिए ठीक-ठाक रहेगा। कुछ समय के लिए आपको अपनी सेहत पर खास ध्यान रखने की सलह दी जाती है। जैसे-जैसे आप अपने प्रदर्शन में सुधार करते हैं, पेशेवर मोर्चे पर चीजें आपके पक्ष में होती जाती हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन