The BJP and Congress place their biggest bets on these seats in assam himanta Biswa Sarma असम के चुनावी थ्रिलर का कौन होगा विनर, इन 4 सीटों पर छिड़ी है साख की लड़ाई, Assembly-elections Hindi News - Hindustan
More

असम के चुनावी थ्रिलर का कौन होगा विनर, इन 4 सीटों पर छिड़ी है साख की लड़ाई

कांग्रेस ने सबसे अधिक 99 उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि भाजपा ने 90 सीट पर चुनाव लड़ रही है। AIUDF 30 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि असम गण परिषद (AGP) 26 और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) 11 सीटों पर चुनाव मैदान में हैं।

Thu, 9 April 2026 07:38 AMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
असम के चुनावी थ्रिलर का कौन होगा विनर, इन 4 सीटों पर छिड़ी है साख की लड़ाई

असम में सरकार चुनने की प्रक्रिया का आगाज गुरुवार से होने जा रहा है। भारत के पूर्वोत्तर राज्य में एक चरण में ही मतदान होगा, जिसके नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। खास बात है कि एक ओर जहां कांग्रेस वापस सत्ता में आने का रास्ता खोज रही है। वहीं, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी हैट्रिक पर नजर जमाए हुए है।

जोरहट में साख पर विरासत

अपर असम की जोरहट सीट पर हाई प्रोफाइल मुकाबला देखने को मिलेगा। यहां के चुनावी मैदान में कांग्रेस के प्रदेश प्रमुख गौरव गोगोई और भाजपा के दिग्गज हितेंद्र नाथ गोस्वामी के बीच मुकाबला होना है। खास बात है कि कभी इस सीट पर गौरव के पिता दिवंगत तरुण गोगोई का दबदबा था। भाजपा इस सीट को बचाने की कोशिश में पूरी ताकत लगा रही है। कहा जा रहा है कि इस सीट के नतीजे राज्य के रिजल्ट के बड़े संकेत दे सकते हैं।

सीएम की सीट का शोर

अब लोअर असम की जलुकबाड़ी सीट मुख्यमंत्री सरमा का गढ़ मानी जाती है। यहां कांग्रेस ने उनका सामना करने के लिए बिदिशा नाग को मैदान में उतारा है। माना जा रहा है कि विपक्ष ने सीट पर मुख्य हथियार प्रशासन स्तर पर अपारदर्शिता और समान नागरिक संहिता के 'अधूरे वादों' को बनाया है। सरमा ने गुवाहाटी लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले जलुकबाड़ी सीट से पहली बार 1996 में चुनाव लड़ा था, जिसमें वह असम गण परिषद के नेता भृगु कुमार फुकन से 17,000 मतों से हार गए थे। इसके बाद 2001 में उन्होंने 10,000 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर उनसे यह सीट छीन ली थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंजाब में सभी वादे पूरे, अब असम-केरल की बारी; अनुराग ढांडा ने बताया AAP का प्लान

नाजिरा में कांग्रेस का बड़ा दांव

नाजिरा में देबब्रत सैकिया भाजपा के मयूर बोर्गोहैन के खिलाफ अपनी पारिवारिक सीट बचाने का प्रयास कर रहे हैं। सैकिया लगातार चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं और नाजिरा उनके परिवार का गढ़ माना जाता है। सैकिया के पिता और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत हितेश्वर सैकिया और माता हेमप्रभा सैकिया ने पूर्व में विधानसभा में नाजिरा से जीत चुके हैं। ऐसे में इस सीट पर दशकों से काबिज कांग्रेस के लिए साख की लड़ाई होगी।

शिवसागर

शिवसागर सीट पर रायजोर दल के अखिल गोगोई का सामना भाजपा और असम गण परिषद के गठबंधन से है। साल 2021 के चुनाव में जेल में रहते हुए भी गोगोई ने यहां से जीत दर्ज की थी। उनका मुकाबला एनडीए उम्मीदवारों प्रदीप हजारिका और कुशल दोवारी से है। हजारिका अमगुरी से पांच बार विधायक रह चुके हैं। जबकि, दोवारी ULFA के पूर्व सदस्य हैं और 2 बार असम विधानसभा के सदस्य रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमंत से लेकर विजयन तक, इन दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला, वोटिंग आज

असम चुनाव का गणित

सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक, 35 जिलों के 31,490 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। कुल 2.50 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पात्र हैं, जिनमें 1.25 करोड़ महिलाएं और तृतीय लिंग के 318 मतदाता शामिल हैं। चुनाव मैदान में कुल 722 उम्मीदवार हैं।

कांग्रेस ने सबसे अधिक 99 उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि भाजपा ने 90 सीट पर चुनाव लड़ रही है। AIUDF 30 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि असम गण परिषद (AGP) 26 और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) 11 सीटों पर चुनाव मैदान में हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल गांधी भी लपेटे जाएंगे? पवन खेड़ा के खिलाफ असम पुलिस की FIR में क्या आरोप

विपक्षी खेमे में राइजोर दल 13 सीटों पर, असम जातीय परिषद 10 सीटों पर, माकपा तीन सीटों पर और एपीएचएलसी दो सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। अन्य दलों में आप 18 सीटों पर, यूपीपीएल (18), तृणमूल कांग्रेस (22), झामुमो 16 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 258 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।