AAP Leader Anurag Dhanda says government has broken network of drug smugglers पंजाब में सभी वादे 4 बरस में पूरे, अब असम और केरल की बारी; अनुराग ढांडा ने बताया AAP का प्लान, India News in Hindi - Hindustan
More

पंजाब में सभी वादे 4 बरस में पूरे, अब असम और केरल की बारी; अनुराग ढांडा ने बताया AAP का प्लान

नशे की समस्या पर अनुराग ढांडा ने बताया कि सरकार ने ड्रग तस्करों के नेटवर्क को तोड़ा। लगभग 70-80 हजार पेडलर्स के खिलाफ कार्रवाई की और 20 हजार से अधिक FIR दर्ज हुईं। पाकिस्तान से आने वाली ड्रग सप्लाई की चेन तोड़ी गई।

Tue, 7 April 2026 05:26 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
पंजाब में सभी वादे 4 बरस में पूरे, अब असम और केरल की बारी; अनुराग ढांडा ने बताया AAP का प्लान

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने पंजाब सरकार के चार साल के कामकाज की तारीफ की है। लाइव हिन्दुस्तान को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि 92 सीटों की ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी ने 5 वर्षों के सभी वादे मात्र 4 बरस में पूरे कर दिए। बिजली और पानी मुफ्त करने, महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ्त करने जैसी मुख्य योजनाएं लागू की गईं। पंजाब में 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है और किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्यों बुलाया संसद का विशेष सत्र, सरकार ने बताया; क्या बोली कांग्रेस?

नशे की समस्या पर अनुराग ढांडा ने बताया कि सरकार ने ड्रग तस्करों के नेटवर्क को तोड़ा। लगभग 70-80 हजार पेडलर्स के खिलाफ कार्रवाई की गई और 20 हजार से अधिक एफआईआर दर्ज हुईं। पाकिस्तान से आने वाली ड्रग सप्लाई की चेन तोड़ी गई। साथ ही महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 97 प्रतिशत महिलाओं को लाभ पहुंचाया जा रहा है। सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1000 और एससी परिवार की महिलाओं को 1500 रुपये मासिक सहायता दी जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बंगाल की तरफ आंख उठाकर भी देखा तो… राजनाथ सिंह ने PAK को दिलाई 1971 की याद

भविष्य का क्या है AAP का प्लान

गुजरात और गोवा में पार्टी के प्रदर्शन पर अनुराग ढांडा ने कहा कि गुजरात में 2022 के चुनाव में 13 प्रतिशत वोट और 5 विधायक जीते। हाल के सर्वे में वोट शेयर 25 प्रतिशत तक पहुंच गया है। गोवा में दो विधायक जीते और मोहल्ला क्लिनिक मॉडल चलाकर ईमानदार विपक्ष की छवि बनाई। उन्होंने दिल्ली शराब नीति मामले को राजनीतिक साजिश बताया और कोर्ट के फैसले का हवाला दिया जिसमें प्राइमाफेसी एविडेंस तक नहीं मिला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैच का मजा लीजिए भई, IPL मैचों पर रोक लगाने की मांग वाली अर्जी पर बोला HC

भविष्य की योजनाओं में अनुराग ढांडा ने असम, केरल, पंजाब, गोवा, गुजरात और हिमाचल सहित 17 राज्यों में संगठन मजबूत करने की बात कही। 2027 के चुनावों में पार्टी तीसरा विकल्प बनकर कांग्रेस-बीजेपी से परे अल्टरनेटिव पेश करेगी। उन्होंने वैश्विक संकट पर भी केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की।