Dibrugarh election result: भाजपा के प्रशांत फुकन 5वीं बार बने बाजीगर, 72043 वोट से विपक्ष को पटका
Dibrugarh election result 2026: डिब्रूगढ़ विधानसभा के चुनाव परिणाम आज 4 मई को आने वाले हैं। यहां मौजूदा कैबिनेट मंत्री और भाजपा नेता प्रशांत फुकन का दबदबा कायम है। अब देखना दिलचस्प होगा- जनता इस बार नया चेहरा चुनती है या फुकन को ही सत्ता की चाबी सौंपती है।

Dibrugarh election result 2026: डिब्रूगढ़ विधानसभा के साथ ही असम की 126 सीटों के चुनाव परिणाम आज 4 मई आए हैं। असम की दूसरी राजधानी मानी जाने वाली डिब्रूगढ़ विधानसभा में मौजूदा कैबिनेट मंत्री और भाजपा नेता प्रशांत फुकन का दबदबा कायम रहा है। इस तरह उनकी जीत का सिलसिला 2006 से अनवरत जारी है। प्रशांत फुकन को हराने में ASMJTYP के मैनाक पात्रा और VIKIP के कमल हजारिका नाकामयाब रहे हैं।
भाजपा के प्रशांत फुकन को 106803 वोट मिले हैं। दूसरे पायदान पर रहे ASMJTYP के मैनाक पात्रा को 34760 वोट मिले। दोनों के बीच का गैप 72043 रहा है। तीसरे पायदान पर रहे VIKIP के कमल हजारिका को 11699 वोट मिले हैं। कुल मिलाकर डिब्रूगढ़ सीट पर मुकाबला साफ तौर पर एकतरफा रहा। प्रशांत फुकन ने पांचवी बार जीत दर्ज करके नया रिकॉर्ड बना दिया है। हार-जीते के पूरे अपडेट जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर।

Dibrugarh election result 2026 live- अब भाजपा को हराना नामुमकिन, 72043 वोट की बढ़त
5.28 PM- शाम हो चुकी है। डिब्रूगढ़ विधानसभा के नतीजे अब तय नजर आने लगे हैं, क्योंकि भाजपा के प्रशांत फुकन को अब तक 106803 वोट मिल चुके हैं। अन्य दल के प्रत्याशी बहुत पीछे हैं। उनका हराना अब नामुमकिन है। क्योंकि दूसरे पायदान पर मौजूद मैनाक के खाते में अब तक 34760 वोट गिरे हैं। वो 72043 वोटों से पीछे हैं।
Dibrugarh election result 2026 live- प्रशांत फुकन को 105969 वोट मिले, जीतना तय
4.12 PM- अब तक की गिनती में भाजपा के प्रशांत फुकन को 105969 वोट मिले हैं। इसके बाद मैनाक पात्रा को 34706 वोट मिले। तीसरे पायदान पर कमल हजारिका हैं, उन्हें 11684 वोट मिले हैं।
Dibrugarh election result 2026 live- नया रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं प्रशांत फुकन
3.30 PM- प्रशांत फुकन के तूफान को कोई नहीं रोक पाया। अब उन्हें हराना बहुत मुश्किल है, क्योंकि अब तक की गिनती में फुकन को 99930 वोट मिल चुके हैं। दूसरे पायदान पर मौजूद मैनाक से 66279 वोट आगे हैं।
Dibrugarh election result 2026 live- जानिए अब तक किसे कितने वोट मिले
01.28 PM- अब तक की गिनती में भाजपा के प्रशांत फुकन को 69559 वोट मिले हैं। इसके बाद मैनाक पात्रा को 21806 वोट मिले। तीसरे पायदान पर कमल हजारिका हैं, उन्हें 6078 वोट मिले हैं।
Dibrugarh election result 2026 live- जीत की तरफ बढ़ते हुए प्रशांत फुकन?
01.28 PM- जीत की तरफ बढ़ रहे भाजपा के प्रशांत फुकन। अब तक उन्हें 63899 वोट मिले हैं। उन्होंने 44013 वोटों की बढ़त बना ली है।
Dibrugarh election result 2026 live- क्या नया रिकॉर्ड बना पाएंगे प्रशांत फुकन?
12.55 PM- जीत की तरफ बढ़ रहे भाजपा के प्रशांत फुकन। अब तक उन्हें 56982 वोट मिले हैं। उन्होंने 38277 वोटों की बढ़त बना ली है। अब देखना होगा, क्या वो 2021 के चुनाव की तुलना में अधिक वोटो से जीतते हैं या फिर लगातार रिकॉर्ड जीत का वाले रिकॉर्ड से चूक जाते हैं।
Dibrugarh election result 2026 live- प्रशांत फुकन ने लगाई लंबी छलांग
12.40 PM- मैनाक पात्रा को मिलने वाले वोटों में बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन वो इतने वोट हांसिल नहीं कर पा रहे हैं कि भाजपा के प्रशांत को पछाड़ सकें। अब तक की गिनती में उन्हें 17224 वोट मिले हैं। जबकि प्रशांत के खाते में 48918 आ चुके हैं। इस तरह दोनों के बीच का गैप 31694 वोटों का बना हुआ है।
Dibrugarh election result 2026 live- भाजपा के प्रशांत फुकन को अब तक मिले 41252 वोट
12.05 PM- जीत की तरफ बढ़ रहे भाजपा के प्रशांत फुकन। अब तक उन्हें 41252 वोट मिले हैं। उन्होंने 24908 वोटों की बढ़त बना ली है। अब देखना होगा, क्या वो 2021 के चुनाव की तुलना में अधिक वोटो से जीतते हैं या फिर लगातार रिकॉर्ड जीत का वाले रिकॉर्ड से चूक जाते हैं।
Dibrugarh election result 2026 live- आंधी बनकर आगे बढ़ रहे फुकन
11:18 AM- आंधी की तरह आगे बढ़ रहे प्रशांत फुकन, नहीं रोक पा रहे विपक्षी नेता। फुकन को अब तक 22008 वोट मिले हैं। मैनाक पात्रा के खाते में गिरे 11445 वोट।
Dibrugarh election result 2026 live- प्रशांत को नहीं पछाड़ पा रहे मैनाक, फुकन की बढ़त जारी
10:34 AM- भाजपा के प्रशांत फुकन लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें अब तक 15762 वोट मिल चुके हैं। मैनाक पात्रा भी वोट खींच रहे हैं, लेकिन अब तक की गिनती में एक भी बार फुकन को पछाड़ नहीं पाए हैं। मैनाक को अब तक 8932 वोट मिले हैं। दोनों के बीच का गैप बढ़ता ही जा रहा है।
Dibrugarh election result 2026 live: प्रशांत फुकन लगातार चल रहे आगे
10:04 AM- प्रशांत फुकन ने लगातार बढ़त बनाए रखी है। उन्हें अब तक 10465 वोट मिले हैं। मैनाक पात्रा को अब तक 5952 वोट मिले हैं। दोनों के बीच का अंतर बढ़कर 4513 हो गया है।
Dibrugarh election result 2026 live: कमल हजारिका को मिले 768 वोट
09:37 AM- विकास इंडिया पार्टी के कमल हजारिका को अब तक महज 768 वोट मिले हैं। वो तीसरे पायदान पर हैं। अब तक की गिनती में भाजपा के प्रशांत फुकन आगे चल रहे हैं।
Dibrugarh election result 2026 live: मैनाक पात्रा को अब तक मिले 2385 वोट
09:26 AM- ASMJTYP के मैनाक पात्रा को अब तक 2385 वोट मिले हैं। वो दूसरे पायदान पर हैं। फिलहाल भाजपा के प्रशांत फुकन से 2752 वोट से पीछे चल रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा, क्या वो प्रशांत को पछाड़ पाएंगे?
Dibrugarh election result 2026 live: डिब्रूगढ़ में प्रशांत फुकन 2752 वोट से आगे
09:20 AM- डिब्रुगढ़ विधानसभा में भाजपा के प्रशांत फुकन को अब तक 5137 वोट मिले हैं। वो 2752 वोट से आगे चल रहे हैं।
Dibrugarh election result 2026 live: भाजपा के प्रशांत फुकन ने 2021 का चुनाव भारी मतों से जीता था
08:55 AM- भाजपा के प्रशांत फुकन ने भारी मतों के अंतर से साल 2021 का चुनाव जीता था। 2021 में कांग्रेस पार्टी के राजकुमार नीलानेत्र नियोग के खिलाफ फुकन की जीत का अंतर 38,005 था। अब देखना यह है क्या इस बार भी फुकन अपना जादू चला पाते हैं या जनता नया चेहरा चुनती है।
Dibrugarh election result 2026 live: भाजपा के प्रशांत फुकन चल रहे आगे
08:35 AM- डिब्रूगढ़ में मतगणना जारी है, BJP उम्मीदवार प्रशांत फुकन अभी ASMJTYP उम्मीदवार मैनाक पात्रा से आगे चल रहे हैं।
Dibrugarh election result 2026 live: शुरू हो गए रुझान, मतगणना जारी
08:30 AM- असम में रुझान आने शुरू हो गए हैं। 23 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं 3 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ बने रहिए। डिब्रूगढ़ विधानसभा सीट की जानकारी सामने आते ही हम आपको अपडेट करेंगे।
Dibrugarh election result 2026 live: 8 बजे से मतगणना शुरू, पहले हो रही डाक मत पत्र की गिनती
08:10 AM- डिब्रूगढ़ विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। सबसे पहले डाक मत पत्र की गिनती हो रही है। जानकारी के मुताबिक, इलेक्टिक वोटिंग मशीन से गणना सुबह 08:30 बजे शुरू होगी। शुरूआती रूझान दोपहर तक मिलने का अनुमान है। शाम तक तय हो जाएगा कि डिब्रूगढ़ की सत्ता की चाबी किसके हाथ में है।
Dibrugarh election result 2026 live: 8 बजे से शुरू होगी मतगणना, पहले डाक मत पत्र की गिनती
07:50 AM- विधानसभा चुनाव की मतगणना आज सुबह आठ बजे से होगी। सबसे पहले डाक मत पत्र की गिनती की जाएगी। इलेक्टिक वोटिंग मशीन से गणना सुबह 08:30 बजे शुरू होगी। शुरूआती रूझान दोपहर तक मिलने का अनुमान है।
Dibrugarh election result 2026 live: 2006 से लगातार जीत रहे हैं भाजपा के प्रशांत
07:25 AM- मौजूदा कैबिनेट मंत्री प्रशांत फुकन की जीत का सिलसिला 2006 में शुरू हुआ था। उन्होंने BJP के लिए चारों चुनाव जीते हैं। दिलचस्प बात यह है कि हर चुनाव के साथ उनकी जीत का अंतर बढ़ता गया है। 2006 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी के कल्याण कुमार गोगोई को 175 वोटों के मामूली अंतर से हराया था। इसके बाद प्रशांत ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक चुनाव न केवल जीते, बल्कि भारी मतों के अंतर से जीते।
Dibrugarh election result 2026 live: राज्य में रिकॉर्ड मतदान हुआ है
07:05 AM- असम के 251 करोड़ मतदाताओं में से रिकॉर्ड 85.96 प्रतिशत ने नौ अप्रैल को 126 सीटों पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह राज्य के इतिहास में सबसे अधिक मतदान था, जिसने 2016 में दर्ज किए गए 84.67 प्रतिशत के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
Dibrugarh election result 2026 live: 126 सीटों पर मतदान, बहुमत को चाहिए 64 सीट
06:045 AM- असम में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था। इसमें 25 लाख से अधिक मतदाताओं में से 85.96 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आज कुछ ही देर में 126 सीटों वाली विधानसभा में मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। राज्य में सरकार बनाने के लिए 64 सीटें चाहिए हैं। जानिए किसके भाग्य का पिटारा आज खुलता है।
Dibrugarh election result 2026 live: डिब्रूगढ़ विधानसभा में लगातार 4 चुनाव जीत चुके हैं प्रशांत फुकन
06:019 AM- मौजूदा कैबिनेट मंत्री प्रशांत फुकन की जीत का सिलसिला 2006 में शुरू हुआ था। उन्होंने BJP के लिए चारों चुनाव जीते हैं। दिलचस्प बात यह है कि हर चुनाव के साथ उनकी जीत का अंतर बढ़ता गया है। अब देखना दिलचस्प होगा, क्या फुकन पांचवी बार जीत दर्ज करते हैं या उनकी जीत का सिलसिला यहीं थम जाएगा?
Dibrugarh election result 2026 live: डिब्रूगढ़ विधानसभा में जनता किसे बनाएगी बाजीगर?
06:08 AM- डिब्रूगढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रशांत फुकन को ASMJTYP के मैनाक पात्रा और VIKIP के कमल हजारिका टक्कर दे रहे हैं। आज देखना दिलचस्प होगा कि जनता इस बार सत्ता की चाबी किसे सौंपती है?
अब तक हुए चुनाव में कौन कितनी बार जीता
डिब्रूगढ़ विधानसभा के राजनीतिक इतिहास की बात करें तो 1957 में बनी इस सीट पर अब तक 16 असेंबली चुनाव हो चुके हैं। इसमें 1961 और 2001 में हुए दो उपचुनाव भी शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी ने यह सीट 1961 और 1972 के बीच चार बार और 1983 और 2001 के बीच छह बार जीती है। 2006 से BJP ने लगातार चार बार जीत हासिल की है, जबकि CPI और जनता पार्टी ने एक-एक बार यह सीट जीती है। अब देखना दिलचस्प होगा, क्या प्रशांत फुकन इस जीत के सिलसिले को जारी रख पाते हैं या अन्य चेहरा बाजीगर बन जाता है। डिब्रूगढ़ विधानसभा सीट के चुनाव परिणाम जानने के लिए बने रहिए लाइव हिंदुस्तान के साथ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन