डिब्रूगढ़ में भाजपा के प्रशांत फुकन का है दबदबा, 4 बार जीते, हर बार बनाया नया रिकॉर्ड
BJP Prasanta Phukan dominates Dibrugarh: असम की दूसरी राजधानी मानी जाने वाली डिब्रूगढ़ विधानसभा में मौजूदा कैबिनेट मंत्री और भाजपा नेता प्रशांत फुकन का लंबे समय से दबदबा कायम रहा है। उनकी जीत का सिलसिला 2006 से जारी है। प्रशांत फुकन ने 4 बार चुनाव जीता और हर बार नया रिकॉर्ड बनाया।

BJP Prasanta Phukan dominates Dibrugarh: असम की 126 विधानसभा सीटों के साथ ही डिब्रूगढ़ विधानसभा के चुनाव परिणाम आज 4 मई को आने वाले हैं। असम की दूसरी राजधानी मानी जाने वाली डिब्रूगढ़ विधानसभा में मौजूदा कैबिनेट मंत्री और भाजपा नेता प्रशांत फुकन का लंबे समय से दबदबा कायम रहा है। उनकी जीत का सिलसिला 2006 से जारी है। प्रशांत फुकन ने 4 बार चुनाव जीता और हर बार नया रिकॉर्ड बनाया। जानिए डिब्रूगढ़ विधानसभा का चुनावी इतिहास।
अब तक हुए चुनाव में कौन कितनी बार जीता
राजनीतिक इतिहास की बात करें तो 1957 में बनी डिब्रूगढ़ विधानसभा सीट पर अब तक 16 असेंबली चुनाव हो चुके हैं। इसमें 1961 और 2001 में हुए दो उपचुनाव भी शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी ने यह सीट 1961 और 1972 के बीच चार-चार बार और 1983 और 2001 के बीच छह बार जीती है। 2006 से BJP ने लगातार चार बार जीत हासिल की है, जबकि CPI और जनता पार्टी ने एक-एक बार यह सीट जीती है।
2006 से लगातार जीत रहे हैं भाजपा के प्रशांत फुकन
मौजूदा कैबिनेट मंत्री प्रशांत फुकन की जीत का सिलसिला 2006 में शुरू हुआ था। उन्होंने BJP के लिए चारों चुनाव जीते हैं। दिलचस्प बात यह है कि हर चुनाव के साथ उनकी जीत का अंतर बढ़ता गया है। 2006 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी के कल्याण कुमार गोगोई को 175 वोटों के मामूली अंतर से हराया था। इसके बाद प्रशांत ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक चुनाव न केवल जीते, बल्कि भारी मतों के अंतर से जीते।
भारी मतों से जीत दर्ज करते आए हैं प्रशांत फुकन
2011 में फिर चुनाव हुए। इस बार गोगोई और फुकन के बीच हार-जीत का गैप और बढ़ गया। फुकन ने गोगोई को 19,609 वोटों के बड़े अंतर से हराया। 2016 में फुकन की जीत का अंतर बढ़कर 27,374 वोट हो गया, जब उन्होंने कांग्रेस के चंद्रकांत बरुआ को हराया। 2021 में कांग्रेस पार्टी के राजकुमार नीलानेत्र नियोग के खिलाफ फुकन की जीत का अंतर और बढ़कर 38,005 वोट हो गया।
126 सीटों पर हुआ मतदान, बहुमत को चाहिए 64 सीट
असम में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था। इसमें 25 लाख से अधिक मतदाताओं में से 85.96 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आज 126 सीटों वाली विधानसभा में मतों की गिनती होनी है। राज्य में सरकार बनाने के लिए 64 सीटें चाहिए हैं।
राज्य में रिकॉर्ड मतदान हुआ है
असम के 251 करोड़ मतदाताओं में से रिकॉर्ड 85.96 प्रतिशत ने नौ अप्रैल को 126 सीटों पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह राज्य के इतिहास में सबसे अधिक मतदान था, जिसने 2016 में दर्ज किए गए 84.67 प्रतिशत के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।




साइन इन