जय श्री राम, खेला, दीदी, टाटा बाय... चुनाव नतीजों के बाद एक्स क्या-क्या ट्रेंड हो रहा?
खबर लिखे जाने तक एक्स के ट्रेंडिंग सेक्शन में जय श्री राम, खेला, दीदी, टाटा बाय जैसे शब्द जमकर ट्रेंड हो रहे हैं। मीम और एआई वीडियो की तो अलग ही कहानी है, जिसमें एक-दूसरे दल को लेकर तरह-तरह के मीम और ट्रोलिंग वीडियो बन रहे हैं।

जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं, वैसे-वैसे एक्स पर नए-नए ट्रेंड की बाढ़ सी देखने को मिल रही है। खबर लिखे जाने तक एक्स के ट्रेंडिंग सेक्शन में जय श्री राम, खेला, दीदी, टाटा बाय जैसे शब्द जमकर ट्रेंड हो रहे हैं। मीम और एआई वीडियो की तो अलग ही कहानी है, जिसमें एक-दूसरे दल को लेकर तरह-तरह के मीम और ट्रोलिंग वीडियो बन रहे हैं।
नंबर 1 पर क्या ट्रेंड कर रहा था
खबर लिखे जाने तक राजनीति के ट्रेडिंग सेक्शन में नंबर 1 पर 'इलेक्शन रिजल्ट 2026' ट्रेंड कर रहा है। दूसरे नंबर पर 'हिमन्त बिश्व शर्मा' ट्रेंड करता दिखा। तमिलनाडू में विजय की पार्टी नया कीर्तिमान रचती नजर आ रही है। इसलिए सोशल मीडिया पर जनता ने थलापति के सपोर्ट में 'विजय' ट्रेंड करवा दिया।
अमित शाह के बयान टाटा बाय भी बना ट्रेंड
ट्रोलिंग और मीम वाले ट्रेंड भी दिखाई दिए। पश्चिम बंगाल की चुनावी रैली के दौरान अमित शाह का एक बयान खासा फेमस हुआ था, बयान- "1 बजे तक काउंटिंग समाप्त और दीदी टाटा गुड बाय।" एक्स पर 'टाटा बाय' भी ट्रेंड किया। चूंकि पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है। ऐसे में ममता से जुड़े ट्रेंड होना लाजिमी था। लोगों ने पश्चिम बंगाल, दीदी और RG कर को जमकर ट्रेंड कराया।



जय श्री राम और सनातन भी शामिल
भाजपा के सबसे बड़े हथियार में से कई शब्द ट्रेंडिंग का हिस्सा रहे। जैसे- जय श्री राम और सनातन। चूंकि असम चुनाव में भी भाजपा का प्रदर्शन बेहतर रहा है। ऐसे में असम कांग्रेस अक्ष्यक्ष गौरव गोगोई का नाम और असम शब्द भी ट्रेंड करता दिखाई दिया। चूंकि दक्षिण भारत में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। ऐसे में एक्टर से नेता बने विजय के अलावा द्रविडियन, ADMK, स्टालिन जैसे शब्द भी खूब ट्रेंड हुए।




साइन इन