मैं तमिलनाडु का सीएम बनूंगा… पहले ही भविष्यवाणी कर चुके थे थलापति, विजय के पिता ने सब बताया
विजय के पिता एस.ए. चंद्रशेखर ने कहा- उसे अपने चुनावी अभियान के दौरान जरा भी शक नहीं था। पिता ने उस भविष्यवाणी का जिक्र किया, जिसे विजय ने बहुत पहले उनके सामने किया था। विजय ने अपने पिता से कहा था- मैं तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनूंगा।

एक्टर से नेता बने विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) शानदार प्रदर्शन करती नजर आ रही है। खबर लिखे जाने तक TVK पार्टी 101 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी। इसे तमिलनाडु की राजनीति में ऐतिहासिक मोड़ माना जा रहा है। विजय के पिता एस.ए. चंद्रशेखर ने कहा- उसे अपने चुनावी अभियान के दौरान जरा भी शक नहीं था। पिता ने उस भविष्यवाणी का जिक्र किया, जिसे विजय ने बहुत पहले उनके सामने किया था। विजय ने अपने पिता से कहा था- मैं तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनूंगा। जानिए उनके पिता ने और क्या कुछ बताया…
विजय के पिता बोले- मुझे बेट पर गर्व है
मतगणना शुरू होने से पहले विजय अपने पिता एस.ए. चंद्रशेखर के साथ तिरुत्तानी के सुब्रमण्यस्वामी मंदिर पहुंचे थे, जहां उन्होंने जीत के लिए पूजा-अर्चना की। नतीजे सामने आते ही परिवार में खुशी का माहौल बन गया। न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में एस. ए. चंद्रशेखर ने बेटे की जीत पर गर्व जताया। उन्होंने कहा, “एक पिता के तौर पर मुझे गर्व है। मैं बहुत खुश हूं। पिछले दो सालों में मैंने उसके आत्मविश्वास को करीब से देखा है।”
थलापति ने पिता से कहा था- मैं तमिलनाडू का मुख्यमंत्री बनूंगा
एनडीटीवी की रिपोर्ट में थलापति के पिता ने आगे बताया- विजय ने पहले ही कहा था कि वह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे और बिना किसी गठबंधन के अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे। चंद्रशेखर के मुताबिक, विजय को अपने अभियान के दौरान जरा भी शक नहीं था। “उसने कहा था कि मैं अपने पैरों पर खड़ा रहूंगा और यही उसकी सबसे बड़ी ताकत बनी।”
जनता विजय को बेटा, भाई और परिवार का हिस्सा मानती है
थलापति के पिता ने विजय और जनता के बीच खास रिश्ते का भी जिक्र किया। उनके अनुसार, तमिलनाडु के लोग विजय को सिर्फ नेता नहीं, बल्कि अपने परिवार के सदस्य की तरह देखते हैं। युवा उन्हें भाई मानते हैं, महिलाएं बेटे जैसा स्नेह देती हैं और बुजुर्ग उन्हें परिवार का हिस्सा मानते हैं।
रुझान नतीजों में बदले, तो राजनीति में होगा ऐतिहासिक मोड़
नतीजों के बीच विजय के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। सोशल मीडिया पर भी जश्न के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें परिवार के लोग खुशी से झूमते नजर आ रहे हैं। अगर ये रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो यह न केवल विजय के लिए बल्कि तमिलनाडु की राजनीति के लिए एक ऐतिहासिक बदलाव साबित हो सकता है।




साइन इन