BJP puts up Operation Sindoor posters in Patna ahead of PM Narendra Modi Bihar Visit ना देश झुकेगा, ना बिहार का विकास रुकेगा; मोदी के दौरे से पहले पटना में सिंदूर और मिट्टी वाला पोस्टर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

ना देश झुकेगा, ना बिहार का विकास रुकेगा; मोदी के दौरे से पहले पटना में सिंदूर और मिट्टी वाला पोस्टर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 35 दिन के अंतराल पर गुरुवार को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। पहलगाम हमले के बाद हुए पिछले दौरे पर मोदी ने मधुबनी में कहा था कि आतंकियों को कल्पना से बड़ी सजा देंगे और मिट्टी में मिला देंगे।

Wed, 28 May 2025 02:21 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
ना देश झुकेगा, ना बिहार का विकास रुकेगा; मोदी के दौरे से पहले पटना में सिंदूर और मिट्टी वाला पोस्टर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिन के बिहार दौरे से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने स्वागत में पटना समेत राज्य के दूसरे हिस्सों में ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ा पोस्टर लगाया है। दो तरह के पोस्टर भाजपा दफ्तर पर लगे हैं। एक पोस्टर में नारा है- ना देश झुकेगा, ना बिहार का विकास रुकेगा। दूसरे पोस्टर में लिखा है- जो सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्टी में मिलाया है। ठीक 35 दिन बाद फिर से बिहार दौरे पर आ रहे मोदी इससे पहले पहलगाम हमले के बाद 24 अप्रैल को मधुबनी आए थे और वहीं से ऐलान किया था कि आतंकियों और हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से बड़ी सजा दी जाएगी।

पीएम मोदी ने मधुबनी की सभा में हिन्दी और अंग्रेजी में दुनिया के देशों और नेताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि आतंकियों की बची-खुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। पीएम के स्वागत में लगे पोस्टरों में उस बयान पर भारतीय सेना के अमल की झलक दिख रही है, जिसने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर और पाकिस्तान के अंदर अन्य आतंकी ठिकानों पर तगड़ी चोट की है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के कई एयरबेस को भी जबर्दस्त नुकसान हुआ है।

पटना एयरपोर्ट, शेखपुरा मोड़ और आयकर गोलंबर तक नहीं चलेंगी गाड़ियां, PM मोदी के रोड शो से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

पीएम मोदी गुरुवार की शाम पटना पहुंच रहे हैं और विमान से उतरते ही काम में जुट जाएंगे। वो सबसे पहले पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों की अपार भीड़ के मद्देनजर नया टर्मिनल भवन बनाया गया है जिसमें एरोब्रिज सुविधा भी मिलेगी। टर्मिनल भवन के उद्घाटन के बाद बाद पीएम मोदी पटना में रोड शो करते हुए बिहार भाजपा के दफ्तर पहुंचेंगे। रोड शो के दौरान पीएम मोदी का जगह-जगह स्वागत होगा, जिसके लिए बीजेपी ने 32 जगहों पर मंच भी बनवाया है।

पीएम मोदी के पटना आने से पहले दूसरे दौरे की भी तारीख आ गई, 29 मई को 32 जगह स्टेज बनेंगे

पीएम मोदी बीजेपी दफ्तर में पार्टी के नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मजबूत बूथ पर एक बैठक के बाद राजभवन जाएंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। पीएम मोदी की शुक्रवार को रोहतास जिले के विक्रमगंज में जनसभा है, जहां से वो शाहाबाद इलाके में कई विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। ये वो इलाका है, जहां लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा और एनडीए के दूसरे दलों को झटका लगा था। बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पीएम मोदी के अगले दौरे की तारीख भी बता दी है। मोदी 20 जून को फिर बिहार आएंगे।

Patna Airport New Terminal Building
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM मोदी को आतंकियों से खतरा, बिहार दौरे पर एंटी टेरेरिस्ट स्ट्राइक फोर्स तैनात
ये भी पढ़ें:PM मोदी का पटना में होगा रोड शो, 45 मिनट चलेगा, जानें बिहार दौरे का पूरा शेड्यूल
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी के दौरे पर पटना से रोहतास तक अलर्ट; डीजीपी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग
ये भी पढ़ें:बिहार को 1.25 लाख करोड़ का पैकेज मिला नहीं या लुट गया; पीएम के दौरे पर PK का तंज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।