PM Modi will have a grand roadshow in Patna know the full schedule of Bihar tour पीएम मोदी का पटना में होगा ग्रांड रोड शो, 45 मिनट चलेगा, जानें बिहार दौरे का पूरा शेड्यूल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पीएम मोदी का पटना में होगा ग्रांड रोड शो, 45 मिनट चलेगा, जानें बिहार दौरे का पूरा शेड्यूल

दो दिन के बिहार दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पटना में भव्य रोड शो होगा। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। करीब 45 मिनट तक ये कार्यक्रम चलेगा। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर आईजीआईएमएस को अलर्ट कर दिया गया है।

Mon, 26 May 2025 09:39 PMsandeep हिन्दुस्तान, प्रधान संवाददाता, पटना
share
पीएम मोदी का पटना में होगा ग्रांड रोड शो, 45 मिनट चलेगा, जानें बिहार दौरे का पूरा शेड्यूल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई को पटना आ रहे हैं। वे पटना हवाई अड्डा के नये टर्मिनल भवन का लोकार्पण करेंगे और बिहटा एयरपोर्ट पर बनने वाले यात्री टर्मिनल भवन की आधारशिला रखेंगे। गुरुवार की शाम वे पटना एयरपोर्ट से वीरचंद पटेल पथ स्थित भाजपा कार्यालय तक रोड शो भी करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर शहर में सुरक्षा के तगड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों की ओर से एसपीजी के अफसरों के साथ सुरक्षा मामलों पर मंगलवार को बैठक भी होगी। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर आईजीआईएमएस को अलर्ट कर दिया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि गुरुवार की शाम 5.30 बजे प्रधानमंत्री पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। लगभग आधा घंटे तक वे पटना हवाई अड्डा के टर्मिनल भवन का निरीक्षण भी करेंगे। इस दौरान नागरिक उड्डयन मंत्रालय के वरीय अधिकारियों के साथ-साथ प्रदेश के वरीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे। शाम छह बजे वे एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से आरण्य भवन, शेखपुरा मोड़, डुमरा पुलिस चौकी, सरदार पटेल भवन, विश्वेश्वरैया भवन होते हुए आयकर गोलंबर पहुंचेंगे। इसके बाद उनकी गाड़ी वीरचंद पटेल पथ की ओर मुड़ जाएंगी। वीरचंद पटेल पथ स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। शाम 7 बजे के बाद उनके भाजपा कार्यालय पहुंचने की उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी के दौरे पर पटना से रोहतास तक अलर्ट; डीजीपी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग
ये भी पढ़ें:बिहार को PM मोदी 50000 करोड़ की सौगात देंगे; रेल, सड़क समेत 16 योजनाओं का गिफ्ट
ये भी पढ़ें:बिहार को PM मोदी देंगे बड़ी सौगात; औरंगाबाद में बनेगा 29947 करोड़ का पावर प्लांट

यहां भाजपा नेताओं के साथ प्रधानमंत्री बैठक करेंगे।। नेहरू पथ पर प्रधानमंत्री का रोड शो कार्यक्रम लगभग 45 मिनट तक चलेगा। भाजपा कार्यालय में पार्टी नेताओं की बैठक करने के बाद वे रात आठ बजे के करीब राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगे। दूसरे दिन शुक्रवार को वे पटना एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से रोहतास जिले के बिक्रमगंज के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। दोपहार एक बजे वे बिक्रमगंज से पटना लौटेंगे। उसी दिन एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।