Alert from Patna to Rohtas on PM Modi visit DGP calls high level meeting पीएम मोदी के दौरे पर पटना से रोहतास तक अलर्ट; डीजीपी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पीएम मोदी के दौरे पर पटना से रोहतास तक अलर्ट; डीजीपी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

बिहार पुलिस मुख्यालय ने उग्रवादी व नक्सलपंथी समूहों से खतरे की आशंका जताते हुए सूचना संग्रह व सतर्कता की आवश्यकता जताई है। मालूम हो कि 29 मई को पटना में रोड शो के बाद प्रधानमंत्री 30 मई को रोहतास के बिक्रमगंज में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Mon, 26 May 2025 04:27 PMsandeep हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
पीएम मोदी के दौरे पर पटना से रोहतास तक अलर्ट; डीजीपी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 29-30 मई के बिहार दौरे को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट मुख्यालय के संबंधित वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ ही पटना आईजी एवं पटना और रोहतास के एसपी को भेजा गया है। पुलिस मुख्यालय ने सभी पदाधिकारियों को प्रधानमंत्री की बिहार यात्रा के दौरान सुदृढ़ एवं त्रुटिहीन सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को डीजीपी विनय कुमार ने सरदार पटेल भवन स्थित पुलिस मुख्यालय में एडीजी (विधि-व्यवस्था) सहित संबंधित सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान सुरक्षा के सभी मानकों को तय समय के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया।

बिहार पुलिस मुख्यालय ने उग्रवादी व नक्सलपंथी समूहों से खतरे की आशंका जताते हुए आसूचना संग्रह व सतर्कता की आवश्यकता जताई है। मालूम हो कि 29 मई को पटना में रोड शो के बाद प्रधानमंत्री 30 मई को रोहतास के बिक्रमगंज में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। रोहतास जिला पूर्व में नक्सल प्रभावित रहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री को पाकिस्तानी व कश्मीरी आतंकियों से भी खतरे की आशंका रही है। इसको देखते हुए निरोधात्मक एवं सुरक्षात्मक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गये हैं।

विशेष शाखा व सुरक्षा शाखा को भी अलर्ट पर रखा गया है। पटना के सीनियर एसपी और रोहतास के एसपी को अपनी इकाई से क्विक रिस्पांस टीम, इंटेलिजेंस टीम और एंटी टेरेरिस्ट स्ट्राइक फोर्स की प्रतिनियुक्त करने के निर्देश दिये गये हैं। इसके साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में जांच बढ़ाने के निर्देश भी मिले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कटिहार की सिंदुरी बनी पीएम की लाडली, मन की बात में क्या बोले मोदी
ये भी पढ़ें:बिहार को PM मोदी 50000 करोड़ की सौगात देंगे; रेल, सड़क समेत 16 योजनाओं का गिफ्ट
ये भी पढ़ें:बिहार को PM मोदी देंगे बड़ी सौगात; औरंगाबाद में बनेगा 29947 करोड़ का पावर प्लांट
ये भी पढ़ें:बिहार को मिले दो अमृत भारत रेलवे स्टेशन, पीएम ने किया वर्चुअल लोकार्पण

पीएम मोदी पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करने के साथ ही बिहटा हवाई अड्डे का शिलान्यास भी करेंगे। 29 मई की रात को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पार्टी के सभी सांसद, विधायक, एमएलसी और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वह आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत का मंत्र देंगे। साथ ही चुनाव की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे।

प्रधानमंत्री बिहार को 50 हजार करोड़ से अधिक की 16 योजनाओं की सौगात देंगे। पटना और बिक्रमगंज से प्रधानमंत्री रेलवे, सड़क, बिजली की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री 36 हजार 915 करोड़ की चार योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। नौ योजनाएं जिसकी लागत 12 हजार 952 करोड़ है, पीएम उसकी नींव रखेंगे। जबकि, तीन योजनाएं जिसकी लागत 853 करोड़ है, उसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसकी कुल लागत 50 हजार 721 करोड़ 23 लाख है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।