Did Bihar not get package of Rs 1 lakh crore or was it looted Prashant Kishore taunt PM Modi visit बिहार को 1.25 लाख करोड़ का पैकेज मिला नहीं या लुट गया; पीएम मोदी के दौरे पर प्रशांत किशोर का तंज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार को 1.25 लाख करोड़ का पैकेज मिला नहीं या लुट गया; पीएम मोदी के दौरे पर प्रशांत किशोर का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी बिहार दौरे पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने तंज कसते हुए कहा कि 2015 से पहले आरा से बिहार के लिए 1.25 लाख करोड़ रुपये के विशेष पैकेज की घोषणा की थी। लेकिन राशि का हुआ क्या? बिहार को पैकेज भेजा नहीं गया, या फिर डबल इंजन सरकार ने लूट लिया।

Tue, 27 May 2025 07:02 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान
share
बिहार को 1.25 लाख करोड़ का पैकेज मिला नहीं या लुट गया; पीएम मोदी के दौरे पर प्रशांत किशोर का तंज

जन सुराज सूत्रधार बिहार बदलाव यात्रा के तहत मंगलवार को सीवान पहुंचे। इस दौरान उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी के बिहार दौरे को लेकर तंज कसा। पीके ने कहा कि पीएम मोदी बिहार के लिए हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे, लेकिन पहले उन्हें ये बताना चाहिए कि 2015 से पहले बिहार के लिए 1.25 लाख करोड़ रुपये के विशेष पैकेज की घोषणा आरा से की थी। 2015 से बिहार और दिल्ली में भाजपा और जेडीयू के गठबंधन की सरकार है। ऐसे में एनडीए के सहयोगियों को ये बताना चाहिए कि उन्होने बिहार के लिए 1.25 लाख करोड़ का पैकेज भेजा या नहीं भेजा।

पीके ने सहा कि अगर बिहार को पैकेज मिला है, तो काम कहां हुआ, ऐसे में दो ही बात हो सकती हैं। या तो बिहार को वो पैकेज मिला नहीं या फिर डबल इंजन की सरकार के सहयोगियों ने वो पैसा लूट लिया। ऐसे में नई घोषणा करने का कोई महत्व नहीं है, जनता उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेगी

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लालू किसे निकाल रहे, किसे रख रहे? ये परिवार की राजनीति है; तेज प्रताप पर बोले PK
ये भी पढ़ें:हिम्मत है, तो चुनाव लड़कर दिखाएं; PK ने मंगल पांडेय को बताया नॉमिनेशन वाला नेता
ये भी पढ़ें:चुनाव से पहले चल दिए आनंद मिश्रा, प्रशांत किशोर ने शांतनु को युवा अध्यक्ष बनाया
ये भी पढ़ें:प्रशांत किशोर ने मंगवाई एक और वैनिटी वैन, कोर्ट से छूटकर पहली भी यात्रा में लगी

प्रशांत किशोर ने कहा कि 5 महीने बाद बिहार में सत्ता बदलेगी। दो-तिहाई विधायक हारेंगे क्योंकि जनता सभी दलों से नाराज़ है। परिवर्तन होकर रहेगा, इसे कोई रोक नहीं सकता। इस जाति, बिरादरी, मंदिर-मस्जिद नहीं चलेगा। आपको बता दें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 29 और 30 मई को दो दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान बिहार को 50 हजार करोड़ से अधिक की 16 योजनाओं की सौगात देंगे। पटना और बिक्रमगंज से प्रधानमंत्री रेलवे, सड़क, बिजली की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री 36 हजार 915 करोड़ की चार योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। नौ योजनाएं जिसकी लागत 12 हजार 952 करोड़ है, पीएम उसकी नींव रखेंगे। जबकि, तीन योजनाएं जिसकी लागत 853 करोड़ है, उसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसकी कुल लागत 50 हजार 721 करोड़ 23 लाख है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।