Thalapathy Vijay fan attempts suicide after hearing rumours of his defeat in the assembly elections हार गए थलपति विजय; अफवाह सुन प्रशंसक ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत नाजुक, India News in Hindi - Hindustan
More

हार गए थलपति विजय; अफवाह सुन प्रशंसक ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत नाजुक

तमिलनाडु विधानसभा में एक्टर विजय की  पार्टी टीवीके बेहतर प्रदर्शन कर रही है। लेकिन इसी बीच उनकी हार की अफवाह से दुखी उनके एक प्रशंसक ने खुदकुशी की कोशिश की है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Mon, 4 May 2026 01:14 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
हार गए थलपति विजय; अफवाह सुन प्रशंसक ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत नाजुक

तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके ने सभी को चौंका दिया है। पहले ही चुनाव में पार्टी राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इसी बीच एक दुखद घटना भी सामने आई है। तमिलनाडु के कृष्णागिरी में विजय के एक प्रशंसक ने झूठी अफवाह के चलते खुद का गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि, आसपास मौजूद लोगों ने उसे समय पर अस्पताल पहुंचा दिया गया, जिससे उसकी जान बच गई।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, घायल की पहचान 28 वर्षीय महेंद्रन के रूप में हुई है। सुबह जब मतगणना शुरू हुई, तो उसके तुरंत बाद ही किसी ने उससे कह दिया कि थलापति विजय और उनकी पार्टी चुनाव हार गई है। इसके बाद वह इतना परेशान हो गया कि उसने अपना गला काट दिया। अधिकारी ने बताया, “वह अपने घर के पास परेशान खड़े हुआ था। इसी बीच उसने अपना गला काट लिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे कृष्णागिरी सरकार मेडीकल कॉलेज तक पहुंचाया। यहां पर उसकी हालात नाजुक बनी हुई है।” इसके अलावा पुलिस ने अभी इस मामले पर ज्यादा जानकारी देने से इनकार किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विजय की TVK ने ठंडा किया DMK का जोश, टेंट समेटते नजर आए स्टालिन के कार्यकर्ता

तमिलनाडु में ऐतिहासिक जीत की तरफ विजय की टीवीएक

अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी इस वक्त तमिलनाडु के बड़े-बड़े दिग्गजों को पछाड़कर आगे बढ़ती हुई दिख रही है। टीवीके अभी हाल में 106 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। दूसरे नंबर पर एआईडीएमके 70 सीटों पर आगे हैं। वहीं सत्ताधारी डीएमके केवल 57 सीटों पर आगे दिख रही है। एग्जिट पोल्स को पूरी तरह से धता बताते हुए विजय की पार्टी लगातार अपनी बढ़त को मजबूत करती हुई दिख रही है। ज्यादातर एग्जिट पोल्स ने उनकी पार्टी को केवल 20 से 40 सीटों के आसपास दी थीं और डीएमके की सरकार का अनुमान लगाया था। लेकिन अब जब पेटियां खुल रही हैं, तो विजय सत्ता के शिखर के करीब दिख रहे हैं, जबकि डीएमके तीसरे नंबर पर खिसकती हुई दिख रही है।