Suvendu Adhikari Big attack on Mamata Banerjee says dramabazi at counting centre ड्रामेबाजी...कुछ भी कर लें परिणाम नहीं बदलेगा, शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी पर तीखा हमला, West-bengal Hindi News - Hindustan
More

ड्रामेबाजी...कुछ भी कर लें परिणाम नहीं बदलेगा, शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी पर तीखा हमला

पश्चिम बंगाल में मतगणना की तारीख करीब आ रही है। इसके साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो चुका है। इसी कड़ी में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है।

Fri, 1 May 2026 09:34 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
share
ड्रामेबाजी...कुछ भी कर लें परिणाम नहीं बदलेगा, शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी पर तीखा हमला

पश्चिम बंगाल में मतगणना की तारीख करीब आ रही है। इसके साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो चुका है। इसी कड़ी में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। अधिकारी ने ममता द्वारा मतगणना केंद्रों पर बीती रात की गई भाग-दौड़ को ड्रामेबाजी बताया है। भवानीपुर स्थित भाजपा ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए अधिकारी ने कहाकि ममता बनर्जी अभी कुछ और दिन तक ऐसा करती नजर आ सकती हैं। हालांकि इससे चुनाव परिणाम पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

दो मई तक करती रहें नाटक
शुभेंदु ने भवानीपुर स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री चाहे दो दिन और इस तरह का नाटक करती रहें, लेकिन इससे नतीजे नहीं बदलेंगे। भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस प्रमुख के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले शुभेंदु ने कहाकि वह (ममता) जो कर रही हैं वह ‘ड्रामाबाजी’ से कम नहीं है। वह वॉशरूम जैसी सुविधाओं से लैस गाड़ी में मतगणना केंद्र पहुंचीं और वहां चार घंटे तक रहीं। अगर वह परिणाम बदलना भी चाहती हैं, तो ऐसा कभी नहीं होगा। शुभेंदु ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी चार मई तक मतगणना केंद्र पर रुकना चाहती थीं। उन्होंने कहाकि हालांकि, सतर्क भाजपा कार्यकर्ताओं ने अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वाहन को देखकर उनकी साजिश को विफल कर दिया। चूंकि उनके लिए लंबे समय तक रहने की कोई उचित जगह नहीं थी, इसलिए उन्हें वापस लौटना पड़ा।

सत्ता से बाहर होना तय
विपक्ष के नेता ने कहाकि पश्चिम बंगाल में उनका (ममता का) सत्ता से बाहर होना तय है। पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ रहे शुभेंदु एक उम्मीदवार के रूप में सखावत गर्ल्स मतगणना केंद्र गए थे। उन्होंने ममता बनर्जी के ईवीएम में हेराफेरी के आरोपों पर कहाकि उनकी योजना क्या है? वह जो कुछ भी कर रही हैं, वह सही नहीं है। वह हताश हैं क्योंकि वह हार रही हैं। पश्चिम बंगाल में परिवर्तन हो रहा है, और यह बात सभी जानते हैं। सही नतीजे चार मई की दोपहर तक पता चल जाएंगे। लेकिन भाजपा की सरकार आ रही है।

मतगणना केंद्र में मौजूदगी पर सवाल
शुभेंदु अधिकारी ने दक्षिण कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल में बनाए गए मतगणना केंद्र के स्ट्रॉन्ग रूम के भीतर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख की मौजूदगी पर सवाल उठाए हैं। अधिकारी ने अपने एक्स हैंडल पर एक कड़ा संदेश साझा करते हुए प्रतिबंधित परिसर के भीतर मुख्यमंत्री के रुकने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने अपने पोस्ट में कहाकि मैं भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र सहित पूरे पश्चिम बंगाल के सम्मानित मतदाताओं को आश्वस्त करना चाहता हूं कि इस केंद्र से तृणमूल की उम्मीदवार, यानी निवर्तमान माननीय मुख्यमंत्री को किसी भी तरह का अनुचित लाभ उठाने से बचने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारी ने कहाकि वह चाहे जितनी भी कोशिश कर लें, नियमों के बाहर किसी भी गतिविधि में शामिल होने में असमर्थ रही हैं। जब तक वह स्ट्रॉन्ग रूम परिसर में मौजूद थीं, मेरे चुनाव एजेंट अधिवक्ता सूर्यनील दास व्यक्तिगत रूप से वहां मौजूद थे और उन पर कड़ी निगरानी रख रहे थे ताकि वह किसी भी अनुचित साधन का सहारा न ले सकें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रंप की मानसिक स्थिति ठीक है? किसने उठाया सवाल, भड़के पीट हेगसेठ का क्या जवाब
ये भी पढ़ें:पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर फिर से होगी वोटिंग, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
ये भी पढ़ें:पंजाब विधानसभा में जमकर हंगामा, सीएम भगवंत मान पर शराब पीकर आने का आरोप

ममता बनर्जी ने क्या कहा
गौरतलब है कि ममता बनर्जी गुरुवार शाम को ईवीएम में हेराफेरी की आशंका जताते हुए भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के मतगणना केंद्र पहुंची थीं। दक्षिण कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल में मतगणना केंद्र से आधी रात के बाद रवाना हुईं ममता ने कहा कि निर्धारित मतगणना क्षेत्र में केवल एक व्यक्ति को ही प्रवेश की अनुमति होगी। उन्होंने मतगणना से पहले कड़ा रुख अपनाते हुए कहाकि अगर मतगणना प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने की साजिश रची जाती है, तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।