Repolling in West Bengal EC orders for 15 Polling stations Date is 2nd May पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर फिर से होगी वोटिंग, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, West-bengal Hindi News - Hindustan
More

पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर फिर से होगी वोटिंग, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने री-पोलिंग का आदेश दिया है। इस आदेश मुताबिक 2 मई को 15 पोलिंग स्टेशंस पर फिर से वोट डाले जाएंगे।

Fri, 1 May 2026 07:58 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
share
पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर फिर से होगी वोटिंग, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने री-पोलिंग का आदेश दिया है। इस आदेश मुताबिक 2 मई को 15 पोलिंग स्टेशंस पर फिर से वोट डाले जाएंगे। इन 15 बूथों में 11 बूथ, 142-मगहरट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में हैं। वहीं, 4 अन्य पोलिंग बूथ 143 डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र में हैं। वोटिंग के लिए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे का समय निर्धारित किया गया है। इन सभी बूथों पर दूसरे चरण में 29 अप्रैल को वोट डाले गए थे। चुनाव आयोग ने मानव प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 58(2) के तहत चुनाव को रद्द घोषित कर दिया है।

रिपोर्ट्स के आधार पर फैसला
चुनाव आयोग से दक्षिण 24 परगना जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों के 77 बूथों पर फिर से वोटिंग की मांग की गई थी। तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बाकी 62 बूथों पर भी इसी दिन पुर्नमतदान होगा या नहीं। चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक, प्रभावित बूथों पर चुनाव को रिटर्निंग अफसरों और ऑब्जर्वर्स की रिपोर्ट्स के आधार पर शून्य घोषित कर दिया गया। वहीं, एक अन्य निर्वाचन क्षेत्र की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।

भाजपा की आपत्ति
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के प्रतिनिधित्व वाले डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र की दोनों विधानसभा सीट के कुछ मतदान केंद्रों पर बड़े पैमाने पर चुनावी कदाचार का आरोप लगाया था। निर्वाचन आयोग ने आरोपों की जांच के लिए अपने विशेष पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता को नियुक्त किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्ट्रांगरूम की निगरानी, भीड़ पर रोक; बंगाल में मतगणना से पहले से तगड़ा इंतजाम
ये भी पढ़ें:बंगाल में सियासी लड़ाई अब मतगणना केंद्रों पर आई, TMC ने क्यों बुलाई VC मीटिंग?
ये भी पढ़ें:बदल गया बंगाल का मौसम, कोलकाता समेत कई जिलों में बारिश की चेतावनी

चार मई को होगी मतगणना
गौरतलब है पश्चिम बंगाल में चार मई को मतगणना होने वाली है। इस बीच पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज अग्रवाल ने शुक्रवार को कहाकि मतगणना केंद्रों पर किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं है। ‘स्ट्रॉन्ग रूम’ की 24 घंटे सीसीटीवी के जरिए निगरानी की जा रही है। सीईओ का यह बयान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा अपने भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र के ‘स्ट्रॉन्ग रूम’ पर घंटों बिताए जाने और धांधली की आशंका जताए जाने के एक दिन बाद आया है। कोलकाता के दो मतगणना केंद्रों के आसपास गुरुवार रात उत्पन्न हुए तनाव के मद्देनजर पुलिस ने शहर के सभी सात ‘स्ट्रॉन्ग रूम’ के बाहर निषेधाज्ञा लागू कर दी।