Rahul Slams says Mamata helping rich not poor in Bengal Modi doing same across country बंगाल में ममता गरीबों की नहीं, अमीरों की मदद कर रहीं; यही मोदी भी कर रहे: राहुल गांधी, West-bengal Hindi News - Hindustan
More

बंगाल में ममता गरीबों की नहीं, अमीरों की मदद कर रहीं; यही मोदी भी कर रहे: राहुल गांधी

बंगाल में ममता गरीबों की नहीं, अमीरों की मदद कर रही हैं, यही काम मोदी भी पूरे देश में कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को हुगली में एक रैली को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं। राहुल गांधी ने इस दौरान पीएम मोदी पर भी हमला बोला।

Sat, 25 April 2026 05:53 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
share
बंगाल में ममता गरीबों की नहीं, अमीरों की मदद कर रहीं; यही मोदी भी कर रहे: राहुल गांधी

बंगाल में ममता गरीबों की नहीं, अमीरों की मदद कर रही हैं, यही काम मोदी भी पूरे देश में कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को हुगली में एक रैली को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं। राहुल गांधी ने इस दौरान पीएम मोदी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री देशभक्त होने का दावा करते हैं, लेकिन देश को बेच रहे हैं। उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री जहां भी जाते हैं, लोगों में नफरत और डर फैलाते हैं। इससे पहले उन्होंने कहाकि दो विचारधाराओं के बीच संघर्ष जारी है। एक तरफ कांग्रेस की एकता और भाईचारा है, तो दूसरी तरफ भाजपा-आरएसएस की नफरत तथा हिंसा।

स्वयं को देशभक्त कहते हैं…
गांधी ने हुगली जिले के श्रीरामपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहाकि मोदी स्वयं को देशभक्त कहते हैं, लेकिन वह देश को बेच रहे हैं। उन्होंने कहाकि पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गरीबों के बजाय अमीरों की मदद कर रही हैं, वहीं मोदी पूरे देश में यही कर रहे हैं... दोनों को सत्ता चाहिए, लेकिन जनता के लिए काम नहीं करते।

आरएसएस पर भी निशाना
इससे पहले राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता राम माधव के अमेरिका में दिए एक बयान को लेकर निशाना साधा था। उन्होंने कहाकि यह संगठन असल में ‘राष्ट्रीय सरेंडर संघ’ है और उसके नेता ने ही उसे बेनकाब कर दिया है। अमेरिका के ‘हडसन इंस्टीट्यूट’ के एक कार्यक्रम में माधव ने पिछले दिनों कहा था कि भारत ईरान से तेल खरीदना बंद करने पर सहमत हो गया, अपने विपक्ष की आलोचना के बावजूद हम रूस से तेल खरीदना बंद करने पर सहमत हो गए, भारत ने बिना अधिक कुछ कहे 50 प्रतिशत टैरिफ पर भी सहमति दे दी, तो फिर भारत ने अमेरिका के साथ मिलकर काम करने के लिए कहां पर्याप्त कोशिश नहीं कर रहा है। बाद में माधव ने माफी मांग ली और कहा कि उनकी तरफ से गलत तथ्य रखा गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RSS है राष्ट्रीय सरेंडर संघ, राम माधव ने उसे बेनकाब कर दिया: राहुल गांधी
ये भी पढ़ें:'ममता की जागीर नहीं है बंगाल', राहुल की रैली को नहीं मिली इजाजत; भड़की कांग्रेस
ये भी पढ़ें:राहुल गांधी से नहीं चलने वाला, प्रियंका संभालें INDIA अलायंस की कमान: तेज प्रताप

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘राष्ट्रीय सरेंडर संघ। नागपुर में फ़र्ज़ी राष्ट्रवाद, अमेरिका में शुद्ध गुलामी।’ उन्होंने कहाकि राम माधव ने ही संघ का असली चेहरा बेनकाब किया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अपने दिखावटी राष्ट्रवाद के बावजूद, आरएसएस विदेशों में स्वीकार्यता पाने के लिए बेताब रहता है। उन्होंने कहाकि लॉबिस्ट की सेवा लेने ( पाकिस्तान ने जिस लॉबिस्ट की सेवा की थी) से भी संतुष्ट न होकर, उसके शीर्ष विचारक हाल में अमेरिका में एक पीआर (जनसंपर्क) अभियान पर थे, जो पूरी तरह विफल रहा और अपनी ही जरूरत से ज्यादा चालाकी भरी दलीलों में उलझ गया।