tej pratap yadav says rahul gandhi uncapable priyanka gandhi should lead राहुल गांधी से नहीं चलने वाला, प्रियंका ही संभालें INDIA अलायंस की कमान: तेज प्रताप यादव, India News in Hindi - Hindustan
More

राहुल गांधी से नहीं चलने वाला, प्रियंका ही संभालें INDIA अलायंस की कमान: तेज प्रताप यादव

लालू यादव के बड़े पुत्र ने कहा कि प्रियंका गांधी ही चला सकती हैं। वह इंदिरा गांधी जी की तरह हैं। राहुल गांधी जी से चलने वाला नहीं है। यात्रा निकालने से या फिर बुलेट पर बैठ जाने से नहीं चलता। इस तरह तेज प्रताप यादव ने कांग्रेस के हाईकमान कहे जाने वाले राहुल गांधी पर ही सीधा सवाल उठा दिया है।

Tue, 21 April 2026 11:03 AMSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
राहुल गांधी से नहीं चलने वाला, प्रियंका ही संभालें INDIA अलायंस की कमान: तेज प्रताप यादव

बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि राहुल गांधी के बस का INDIA गठबंधन को चला पाना नहीं है। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे ने कहा कि प्रियंका गांधी गठबंधन का नेतृत्व कर सकती हैं और उनमें यह क्षमता है। तेज प्रताप यादव ने कहा, 'प्रियंका गांधी ही चला सकती हैं। वह इंदिरा गांधी जी की तरह हैं। राहुल गांधी जी से चलने वाला नहीं है। यात्रा निकालने से या फिर बुलेट पर बैठ जाने से नहीं चलता।' इस तरह तेज प्रताप यादव ने कांग्रेस के हाईकमान कहे जाने वाले राहुल गांधी पर ही सीधा सवाल उठा दिया है।

नीतीश कुमार के बिहार का मुख्यमंत्री पद छोड़े जाने को लेकर राहुल गांधी ने कहा था कि वह कंप्रोमाइज हुए हैं और इसी के चलते भाजपा के दबाव में इस्तीफा दिया है। इस संबंध में जब तेज प्रताप से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इन्हीं सब चीजों में फंसे रहेंगे। शुरू से तो बुलेट चलाते हुए उनका शौक पूरा नहीं हुआ। अब उन्हें कुर्सी पर बैठने का लालच हो गया है। वह जो कुकिंग कर रहे थे और मीट-मुर्गा बना रहे थे, वही बनाते रहें। तेज प्रताप यादव ने कहा, 'प्रियंका गांधी ही चला सकती हैं। राहुल गांधी जी से चलने वाला नहीं है। यात्रा लगाने से या बुलेट पर बैठ जाने से नहीं चलेगा।'

इसके आगे वह कहते हैं कि अब नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने पर बात कर रहे हैं। नीतीश कुमार छोड़कर गए तो दूसरे नेता आए और सीएम बन गए। राहुल गांधी तो दूसरे राज्य में हैं। फिर उन्हें बिहार को लेकर लालच क्यों लग रहा है। उन्हें क्या यहां पर मुख्यमंत्री का पद चाहिए। तेज प्रताप यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी से बगावत कर ली थी। वह अपने जनसत्ता दल की ओर से ही खुद लड़े थे और कैंडिडेट भी उतारे थे। हालांकि तेज प्रताप यादव खुद हार गए थे और उनके उतारे किसी कैंडिडेट को भी जीत नहीं मिल पाई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजद कभी भी बिखर सकती है, तेज प्रताप यादव ने बिहार की सियासत में मचाया हड़कंप
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप यादव का नाम पूरे इलाके में.., लालू के लाल का फिर दिखा अलग अंदाज

चुनाव में तेजस्वी के करीबियों पर खूब भड़के थे तेज प्रताप

तेज प्रताप यादव अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनाव में सीधे हमले करते नहीं दिखे थे, लेकिन उनके करीबियों पर खूब बाण चलाए थे। यही नहीं उनकी बहन रोहिणी आचार्य भी अकसर सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव का ही समर्थन करती दिखती हैं। बता दें कि आरजेडी में इस फूट को भी हार की एक वजह माना जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप यादव करने लगे भविष्यवाणी, बिहार के नए सीएम पर ले लिया राम का नाम!