mamata banerjee leaves stage frustrating with bjp rally 100 meters away 100 मीटर दूर ही बीजेपी की रैली, शोर सुनकर मंच छोड़ चली गईं ममता बनर्जी; भिड़ गए कार्यकर्ता, West-bengal Hindi News - Hindustan
More

100 मीटर दूर ही बीजेपी की रैली, शोर सुनकर मंच छोड़ चली गईं ममता बनर्जी; भिड़ गए कार्यकर्ता

ममता बनर्जी के चुनावी क्षेत्र भबानीपुर में उनकी एक रैली के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि बीच में ही भाषण छोड़कर वह चली गईं। दरअसल पास में ही बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी की भी रैली थी। शोर से डिस्टर्ब होकर ममता बनर्जी वहां से चली गईं। 

Sun, 26 April 2026 12:01 PMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
100 मीटर दूर ही बीजेपी की रैली, शोर सुनकर मंच छोड़ चली गईं ममता बनर्जी; भिड़ गए कार्यकर्ता

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। वहीं शनिवार को एक अजीब स्थिति देखने को मिली। भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रैली थी। उनके रैली स्थल से मुश्किल से 100 मीटर दूर ही बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की सभा हो रही थी। ऐसे में टीएमसी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं में टकराव की स्थिति पैदा हो गई। सीएम ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने उनकी रैली में बाधा पैदा करने के लिए पास ही रैली आयोजित की है लाउडस्पीकर भी उनके मंच की ओर कर दिए हैं।

ममता बनर्जी ने बीच में ही छोड़ दिया भाषण

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने उनके भाषण में बाधा डालने के लिए जोर से अपने लाउडस्पीकर बजा दिए। इसके बाद उन्होंने झल्लाकर अपना भाषण बीच में ही रोक दिया और वहां मौजूद लोगों से माफी मांगकर चली गईं।

ममता बनर्जी के जाने के बाद टीएमसी कार्यकर्ता अधिकारी की रैली की तरफ चल पड़े और विरोध करने लगे। इसके बाद जमकर नारेबाजी हुई। टीएमसी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। हालांकि वहां तैनात पुलिसबल ने लोगों को तितर-बितर कर दिया। उस समय तक शुभेंदु अधिकारी जनसभा में नहीं पहुंचे थे। बाद में उन्होंने कहा कि बंगाल में गुंडा राज चल रहा है जिसको मुंहतोड़ जवाब देना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूरा केंद्रीय मंत्रिमंडल और 19 CM... बंगाल में ममता बनर्जी की BJP को खुली चुनौती

बीजेपी के आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि ममता बनर्जी ने हार के डर से अपना आपा खो दिया है। बता दें कि भवानीपुर सीट पर टीएमसी की मजबूत पकड़ मानी जाती है। इस सीट पर 2011 से ममता बनर्जी ने तीन बार जीत दर्ज की है। 29 अप्रैल को अन्य 141 सीटों के साथ भवानीपुर सीट पर भी मतदान होना है। पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान हो चुका है। 4 मई को पश्चिम बंगाल के साथ ही पांच राज्यों के चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले फेज में ममता बनर्जी का 100 सीटें जीतने का दावा, शाह बोले- BJP 110 पर जीती

बदले गए दो थाने के प्रभारी

कोलकाता पुलिस ने शनिवार को कालीघाट और अलीपुर पुलिस थानों के लिए नए थाना प्रभारियों (ओसी) की नियुक्ति की। ये दोनों थाने चर्चित भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी से है।पुलिस आयुक्त अजय नंद द्वारा जारी आदेश में कहा गया गया है कि ये तबादले मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में किए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि विशेष शाखा के निरीक्षक गौतम दास को कालीघाट थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि दक्षिण संभाग के निरीक्षक सुब्रत पांडेय को अलीपुर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विशेष शाखा के निरीक्षक उत्तम कुमार पाइक को कालीघाट थाने का अतिरिक्त थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।