bjp sankalp patra in bengal home minister amit shah gives triple d formula बंगाल के अस्तित्व पर ही खतरा, अब BJP बचाएगी; घुसपैठ पर अमित शाह का 'ट्रिपल D' वाला फॉर्मूला, West-bengal Hindi News - Hindustan
More

बंगाल के अस्तित्व पर ही खतरा, अब BJP बचाएगी; घुसपैठ पर अमित शाह का 'ट्रिपल D' वाला फॉर्मूला

होम मिनिस्टर अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि हम डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट की नीति अपनाकर घुसपैठ की समस्या का हल करेंगे। अमित शाह ने कहा कि भाजपा की ओर से बंगाल में अंधकार का राज खत्म किया जाएगा।

Fri, 10 April 2026 01:04 PMSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
share
बंगाल के अस्तित्व पर ही खतरा, अब BJP बचाएगी; घुसपैठ पर अमित शाह का 'ट्रिपल D' वाला फॉर्मूला

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए भाजपा ने संकल्प पत्र जारी किया है। इस दौरान भाजपा ने कहा कि बंगाल में जनता परिवर्तन चाहती है। पश्चि बंगाल में बीते 15 सालों में ममता बनर्जी ने कोई काम नहीं किया है और यह अंधकार का युग रहा है। अब इसे भाजपा ही समाप्त करेगी। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प पत्र विकसित बंगाल का रोडमैप है। हम ऐसी सरकार देंगे, जहां मन भयमुक्त ना हो और सिर गर्व से ऊंचा हो। गुरुवर रवींद्रनाथ ठाकुर के इस विचार को हम जमीन पर उतारने का काम करेंगे। भय और भ्रष्टाचार को ममता बनर्जी ने बंगाल की नीति बना दिया है, लेकिन अब भाजपा के साथ चलकर बंगाल की जनता बदलाव लाएगी।

हम कानून के राज, राष्ट्रीय सुरक्षा, रोजगार का भरोसा देंगे। सोनार बांग्ला का यही भरोसा है और हम इस चुनाव में रचनात्मक मुद्दे उठाकर उतर रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि बंगाल की जनता हमें 5 सालों के लिए लोकप्रिय सरकार बनाने का मौका जरूर देगी। हम उस भरोसे के आधार पर बंगाल के पुनर्निर्माण का अभियान फिर से शुरू करेंगे। अमित शाह ने कहा कि हम घुसपैठ की समस्या को खत्म करेंगे। उन्होंने कहा कि बंगाल के लोगों को लगता है कि राज्य के अस्तित्व पर ही खतरा है। घुसपैठिये कोलकाता तक पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि इससे निपटने के लिए हम डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट की नीति अपनाएंगे। इस तरह उन्होंने साफ किया कि बंगाल में आए बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर किया जाएगा।

उत्तर बंगाल पर विशेष फोकस, IIT, IIM और एम्स बनेंगे

गृह मंत्री ने कहा कि हम 100 दिनों के अंदर एक औद्योगिक नीति लाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर बंगाल का क्षेत्र विकास में पीछे रहा है। उसे मुख्यधारा में लाने के लिए हम एक आईआईटी बनाएंगे। एक आईआईएम, एक एम्स और एक फैशन टेक्नोलॉजी इंस्टिट्यूट की भी हम स्थापना करेंगे। अमित शाह ने कहा कि भाजपा राज्य में 6 महीने के अंदर ही समान नागरिक संहिता लागू कर देगी। इसके अलावा महिला सुरक्षा को अहमियत देते हुए महिला थाने स्थापित किए जाएंगे। ऐसी सुरक्षा दी जाएगी कि यह ना कहना पड़े कि आखिर महिलाओं को रात में बाहर निकलने की जरूरत ही क्या है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चिल्लाने लगे डेरेक, CEC ने कहा- दफा हो जाओ; बंगाल चुनाव के बीच महासंग्राम

महिलाओं के खाते में तीन हजार, टीएमसी के खिलाफ श्वेत पत्र

उन्होंने कहा कि हम महिलाओं को तीन हजार रुपये की रकम उनके खातों में दी जाएगी। अमित शाह ने कहा कि हम सरकार बनने के बाद 7वां वेतन आयोग भी बंगाल के कर्मचारियों के लिए लागू करेंगे। अमित शाह ने कहा कि हम बंगाल को भय और भ्रष्टाचार की नीति से मुक्त कराएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर टीएमसी के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार और अपराध की घटनाओं पर दो अलग-अलग श्वेत पत्र भी जारी किए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस्तीफे से पहले मोदी और शाह से मिलेंगे नीतीश कुमार, दिल्ली में क्या होगी बात?
ये भी पढ़ें:सरकार बनी तो 6 महीने के अंदर लागू करेंगे UCC, बंगाल के लिए BJP का 'संकल्प पत्र'