Ahead Counting of Votes in West Bengal new Political fight between BJP and TMC over Lyari Of Bengal jibe Contempt Retort बंगाल में मतगणना से पहले नया सियासी रार, BJP के 'ल्यारी' वार पर TMC का पलटवार; सांस्कृतिक आक्रमण करार, West-bengal Hindi News - Hindustan
More

बंगाल में मतगणना से पहले नया सियासी रार, BJP के 'ल्यारी' वार पर TMC का पलटवार; सांस्कृतिक आक्रमण करार

West Bengal new Political fight: भाजपा कार्यकर्ता ने सुंदरबन और बांग्लादेश सीमा से इसकी निकटता का हवाला देते हुए दावा किया है कि यह इलाका बंगाल का ल्यारी है, जहां घुसपैठ बड़े पैमाने पर हो रही है।

Fri, 1 May 2026 10:15 PMPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
share
बंगाल में मतगणना से पहले नया सियासी रार, BJP के 'ल्यारी' वार पर TMC का पलटवार; सांस्कृतिक आक्रमण करार

West Bengal new Political fight: पश्चिम बंगाल में भले ही चुनाव खत्म हो गए हों लेकिन केंद्र की सत्ताधारी भाजपा और राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी और वार-पलटवार का दौर अभी तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहां वोटों की गिनती होने से पहले सियासी माहौल गरमाया हुआ है। इस बीच, भाजपा के एक कार्यकर्ता ने TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी के संसदीय क्षेत्र डायमंड हार्बर को 'बंगाल का ल्यारी' कहा है। इस पर TMC ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

क्या है 'ल्यारी' का संदर्भ?

दरअसल, पाकिस्तान के कराची में स्थित ल्यारी क्षेत्र को अपराध सिंडिकेट, गैंगवार और जासूसी के गढ़ के रूप में जाना जाता है, जिसे हाल ही में ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' में भी दिखाया गया है। भाजपा कार्यकर्ता ने सुंदरबन और बांग्लादेश सीमा से इसकी निकटता का हवाला देते हुए दावा किया है कि यह इलाका 'बंगाल का ल्यारी' है, जहां घुसपैठ बड़े पैमाने पर हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बंगाल में केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती को चुनौती, TMC ने खटखटाया SC का दरवाजा

तृणमूल कांग्रेस का पलटवार

तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा के इस बयान को बंगाल और यहाँ के लोगों के प्रति "नफरत" और "तिरस्कार" का प्रमाण बताया है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि भाजपा बंगाल का "अन्यीकरण" (otherisation) यानी अलग-थलग दिखाने की कोशिश कर रही है क्योंकि वह राज्य में अपनी पकड़ बनाने में विफल रही है। टीएमसी ने इस बयान को “नई निचली सीमा (new low)” बताते हुए कहा, "भाजपा ने पहले हमारी मातृभाषा की वजह से बंगालियों को “बांग्लादेशी” कहा। फिर मछली खाने की वजह से “रोहिंग्या” का तमगा दिया और अब बंगाल की तुलना पाकिस्तान से की जा रही है।" टीएमसी ने इसे बंगाल और उसकी संस्कृति के खिलाफ भाजपा का नफरत करार दिया। पार्टी ने इसे बंगाल के खिलाफ "सांस्कृतिक आक्रमण" और अपमान करार दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर फिर से होगी वोटिंग, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में तनाव

डायमंड हार्बर के अंतर्गत आने वाला फाल्टा विधानसभा क्षेत्र हाल के दिनों में सुर्खियों में रहा है। मतदान के दिन भाजपा ने आरोप लगाया था कि कई बूथों पर ईवीएम (EVM) पर उनके चुनाव चिह्न को टेप से ढंक दिया गया था। इसके अलावा, 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा द्वारा टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान को चेतावनी दिए जाने पर खान ने फिल्मी अंदाज में पलटवार करते हुए कहा था, "अगर वह सिंघम हैं, तो मैं पुष्पा हूँ"।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अगर वह ‘सिंघम’, तो मैं ‘पुष्पा हूं: IPS विवाद में TMC नेता ने खोला नया मोर्चा

4 मई को मतगणना

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले गए, जहाँ BJP और तृणमूल कांग्रेस के बीच ज़ोरदार मुकाबला देखने को मिला। अब सबकी निगाहें 4 मई को होने वाली मतगणना पर है। हालांकि, ,अधिकांश एग्ज़िट पोल के सर्वे में राज्य में ममता सरकार की विदाई और BJP सरकार के आसार जताए गए हैं। इस बीच टीएमसी ने सभी मतगणना केंद्रों पर चौकसी बढ़ा दी है।