Why Fog Only in Winter Experts Explain Difference Between Smog and Fog सर्दियों में ही क्यों बनता है कोहरा? एक्सपर्ट्स से समझिए स्मॉग और फॉग में अंतर, Weather Hindi News - Hindustan
More

सर्दियों में ही क्यों बनता है कोहरा? एक्सपर्ट्स से समझिए स्मॉग और फॉग में अंतर

उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। विशेषज्ञों ने समझाया फॉग और स्मॉग में क्या अंतर है? फॉग एक प्राकृतिक मौसमी प्रक्रिया है, जो तापमान और नमी के कारण बनती है, जबकि स्मॉग प्रदूषण और कोहरे के मेल से बनता है।

Sun, 21 Dec 2025 12:48 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
सर्दियों में ही क्यों बनता है कोहरा? एक्सपर्ट्स से समझिए स्मॉग और फॉग में अंतर

समूचे उत्तर भारत में इस समय हाड़ कंपाने वाली ठंड है। राजधानी दिल्ली में मसूरी से ज्यादा ठंड पड़ रही है। वहीं, देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड में भी कोल्ड डे महसूस हो रहा है। शांत वादियों से पहचान रखने वाले देहरादून में एक्यूआई 340 पहुंच गया। सर्दियों के मौसम में उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा आम समस्या है। सर्दियों में ही कोहरा क्यों बनता है? स्मॉग और फॉग में क्या अंतर है? मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इसके पीछे हवा में मौजूद नमी और गिरता तापमान सबसे बड़ी वजह है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. रोहित थपलियाल का कहना है कि हवा में हमेशा कुछ मात्रा में नमी यानी वाटर वेपर मौजूद रहती है। सर्दियों में जब तापमान गिरता है, तो यह वाटर वेपर ठंडी हवा के संपर्क में आकर संघनन यानी कंडेन्सेशन की प्रक्रिया से गुजरती है। इस दौरान वाटर वेपर बेहद छोटी पानी की बूंदों में बदल जाती है, जो हवा में तैरती रहती हैं और यही बूंदें कोहरे का रूप ले लेती हैं। तापमान जितना अधिक गिरता है, कोहरा उतना ही घना हो जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौसम की मार, उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के स्कूलों की बदली टाइमिंग
ये भी पढ़ें:कोहरे की 'कैद' में उत्तराखंड, विजिबिलिटी 1 मीटर से भी कम; कई फ्लाइट्स रद्द

स्मॉग और फॉग में अंतर

विशेषज्ञों के अनुसार, फॉग (कोहरा) एक प्राकृतिक मौसमी प्रक्रिया है, जो तापमान और नमी के कारण बनती है, जबकि स्मॉग प्रदूषण और कोहरे के मेल से बनता है। सर्दियों में हवा की गति कम होने के कारण प्रदूषक कण वातावरण में फंस जाते हैं, जिससे स्मॉग की स्थिति और गंभीर हो जाती है।

स्मॉग और फॉग में अंतर

पश्चिम विक्षोभ सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि प्रदेश में इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिससे वातावरण में पर्याप्त नमी बनी हुई है। इसके साथ ही रात के तापमान में गिरावट और हवा की गति धीमी रहने के कारण कोहरे के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं। उन्होंने कहा कि अगले चार से पांच दिनों तक प्रदेश में इसी तरह के मौसम बने रहने की संभावना है।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।