schools timings have been changed in udham singh nagar district due to bad weather मौसम की मार, उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के स्कूलों की बदली टाइमिंग, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

मौसम की मार, उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के स्कूलों की बदली टाइमिंग

खराब मौसम के चलते ऊधमसिंह नगर जिले में सभी स्कूलों के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। प्रभारी जिलाधिकारी की ओर से शनिवार को इस बारे में आदेश जारी किए गए। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट… 

Sun, 21 Dec 2025 12:11 AMKrishna Bihari Singh वार्ता, ऊधमसिंह नगर
share
मौसम की मार, उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के स्कूलों की बदली टाइमिंग

उत्तराखंड के तराई इलाकों में बढ़ती ठंड और भीषण शीतलहर को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। ऊधमसिंह नगर जिले में कड़ाके की ठंड के कारण अब सभी स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव कर दिया गया है। शनिवार को प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र ने आने वाले दिनों में तराई के क्षेत्रों में भारी शीतलहर की चेतावनी दी है।

प्रशासन का मानना है कि इतनी सुबह स्कूल जाने से बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है, इसलिए छात्र हित में यह निर्णय लिया गया है। नया नियम आगामी 22 दिसंबर से लागू होगा और अगले आदेश तक जारी रहेगा। इसके तहत जिले के सभी सरकारी, प्राइवेट, सहायता प्राप्त स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र अब सुबह 9:30 बजे से पहले नहीं खुलेंगे और दोपहर 3:30 बजे तक बंद हो जाएंगे।

आपदा प्रबंधन अधिनियम की शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रशासन ने साफ किया है कि यह आदेश जिले के हर शिक्षण संस्थान पर अनिवार्य रूप से लागू होगा। सभी स्कूलों को इस नियम का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

यदि कोई भी स्कूल इस आदेश की अनदेखी करता है या समय में बदलाव नहीं करता है तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन कानून के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाकर रखें। मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड के मैदानी इलाकों, खासकर हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा भी छाने की चेतावनी जारी की गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।