गर्मी की रफ्तार रोकने आ रही बारिश, यूपी से दिल्ली तक मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 13 मार्च की शाम से बादल डेरा डाल सकते हैं और 14 मार्च से कई जगहों पर बारिश शुरू हो सकती है।

आधा मार्च बीतते-बीतते देश के उत्तर और पश्चिमी राज्यों में लगातार गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि कई राज्यों में बारिश की दस्तक होने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली के अलावा भी कई राज्यों में बारिश के आसार हैं। 14 मार्च से राजधानी दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगेगा। 13 मार्च की शाम से ही बादल अपना डेरा डालना शुरू कर देंगे।
यूपी में भी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक 48 घंटों के दौरान मौसम बदल सकता है। आसमान में काले-काले बादल डेरा डालेंगे और हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे तक जा सकती है। फिलहाल 13 मार्च दिन में मौसम साफ रहेगा।
बिहार में बढ़ेगी गर्मी
बिहार के मौसम की बात करें तो बिहार में अगले दो दिन मौसम शुष्क रहेगा। हीं 15 मार्च से बारिश की संभावना जताई गई है। पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, सुपौल, कटिहार और अन्य कुछ जिलों में बारिश की संभावना बन सकती है। इसके अलावा 16 मार्च से जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, भागलपुर, जमुई और पूर्वी जिलों में आंधी पानी आ सकती है।
उत्तराखंड में भी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भी मौसम बिगड़ने और बारिश होने की चेतावनी दी है। 15 और 16 मार्च के बीच पर्वतीय इलाकों में बर्पबारी और बारिश की संभावना है। राज्य में 15 और 16 मार्च को उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बारिश की संभावना है। लाहौल और स्पीति के पर्यटकों को बर्फबारी का आनंद मिल सकता है।
शिमला मौसम विभाग के अनुसार, भरमौर में 12 मिमी, गोंडला में 6.2 मिमी, केलांग में चार मिमी, भुंतर और धर्मशाला में दो मिमी, कुकुमसेरी और कांगड़ा में 1.3 मिमी, जोत में एक मिमी और कल्पा में 0.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। मार्च में हुई बारिश और बर्फबारी ने निवासियों, विशेष रूप से मनाली और लाहौल तथा स्पीति के पर्यटन हितधारकों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है, क्योंकि वे मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी के बाद पहाड़ियों में पर्यटकों के भारी संख्या में पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं।
ऊपरी इलाकों में हुई बर्फबारी के कारण घाटी में अधिकतम तापमान में गिरावट आई है, जिससे मनाली और उसके आसपास के इलाकों के साथ-साथ लाहौल और स्पीति के मौसम में भी महत्वपूर्ण बदलाव आया है। इसके विपरीत, मैदानी इलाकों में शुष्क मौसम रहा, सुंदरनगर और सोलन में गर्मी का प्रकोप देखा गया।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन