Monsoon 2026 Date Kerala Tamil Nadu Reach When Next 5 Days Good News UP Uttarakhand Rainfall Alert Weather Forecast Monsoon: अभी कहां है मॉनसून, अगले इतने दिन में देगा खुशखबरी; UP समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, Weather Hindi News - Hindustan
More

Monsoon: अभी कहां है मॉनसून, अगले इतने दिन में देगा खुशखबरी; UP समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Monsoon 2026, IMD Rain Alert: मॉनसून आज 30 मई को दक्षिण पश्चिम और दक्षिण पूर्व अरब सागर, लक्षद्वीप समूह, केमोरिन क्षेत्र, दक्षिण पश्चिम, दक्षिण पूर्व, पश्चिम मध्य, पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में पहुंच गया है।

Sat, 30 May 2026 08:06 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Monsoon: अभी कहां है मॉनसून, अगले इतने दिन में देगा खुशखबरी; UP समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Monsoon 2026, IMD Rain Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मॉनसून पर नया अपडेट दिया है। IMD के अनुसार अगले 4-5 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में पहुंच सकता है, जिससे इसका इंतजार कर रहे लोगों को खुशखबरी मिलेगी। इस बार सबसे पहले मॉनसून के 26 मई को केरल पहुंचने की संभावना जताई गई थी। लेकिन उसमें देरी हुई। अब यह अगले चार-पांच दिनों में पहुंच सकता है। वहीं, यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु के चेन्नई समेत कई जिले अभी भी भीषण लू की चपेट में हैं। राज्य के 16 जिलों में तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चेन्नई के उपनगरीय इलाके में स्थित मीनांबक्कम वेधशाला भी सूरज की तपिश से बेहाल रही। भीषण गर्मी के इस मौसम के दौरान चेन्नई में तापमान इस मौसम के उच्चतम स्तर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। हवा में नमी का उच्च स्तर उनकी मुश्किलों को और बढ़ा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में कल से मौसम लेगा यूटर्न, 5 डिग्री चढ़ेगा पारा; जून में भीषण हीटवेव

पिछले शनिवार को मौसम के मिजाज में अचानक आए बदलाव के कारण एक दिन तेज हवाएं चलीं और धूल भरी आंधी आई, जिससे तापमान में काफी गिरावट आई और मौसम में ठंडक घुल गई लेकिन उस एक दिन को छोड़कर भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। राज्यभर में कम से कम 15 जिले इस भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं, जबकि पिछले कुछ दिनों से पश्चिमी घाट, दक्षिणी और आंतरिक जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में भीषण गर्मी से राहत के बीच आज और कल कैसा रहेगा मौसम? IMD का ताजा अपडेट

यह सिलसिला अगले 4-5 दिनों तक जारी रहने की संभावना है। अगले 4-5 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इसके तहत मानसून दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के कुछ और हिस्सों, लक्षद्वीप समूह, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों-दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम-मध्य, पूर्व-मध्य और उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों तथा दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों में आगे बढ़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आ रहा है विनाशकारी तूफान, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट; मॉनसून का भी जानें हाल

अभी कहां है मॉनसून, यूपी में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून आज 30 मई को दक्षिण पश्चिम और दक्षिण पूर्व अरब सागर, लक्षद्वीप समूह, केमोरिन क्षेत्र, दक्षिण पश्चिम, दक्षिण पूर्व, पश्चिम मध्य, पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में पहुंच गया है। वहीं, कई राज्यों में मॉनसून से पहले बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी में भी बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में 30 मई से एक जून और राजस्थान में अगले सात दिनों के दौरान गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर व्यापक स्तर तक हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं, 30 मई को उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी। 30 मई और 31 मई को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर ओले गिरेंगे। इन्हीं दो दिन पूर्वी राजस्थान और 30 मई से एक जून के दौरान पश्चिमी राजस्थान में कुछ जगहों पर धूलभरी आंधी आएगी।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।