Bihar Weather Forecast Tomorrow Mausam to take U turn heatwave alert temperature may up 5 degrees Bihar Weather: बिहार में कल से मौसम लेगा यूटर्न, 5 डिग्री चढ़ेगा पारा; जून में भीषण हीटवेव की चेतावनी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: बिहार में कल से मौसम लेगा यूटर्न, 5 डिग्री चढ़ेगा पारा; जून में भीषण हीटवेव की चेतावनी

बिहार में कल यानी रविवार 31 मई से फिर से भीषण गर्मी का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जून महीने में भयंकर हीटवेव चलने की संभावना है। अगले 3-4 दिनों के भीतर पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ सकता है।

Sat, 30 May 2026 06:58 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
Bihar Weather: बिहार में कल से मौसम लेगा यूटर्न, 5 डिग्री चढ़ेगा पारा; जून में भीषण हीटवेव की चेतावनी

Bihar Weather Forecast: बिहार में रविवार से मौसम यू-टर्न लेने जा रहा है। 31 मई से राज्य भर में आंधी-बारिश का दौर थम जाएगा और भीषण गर्मी का सिलसिला फिर से शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी के आसार जताए हैं। वहीं, मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जून महीने में बिहार में भयकंर लू चलने वाली है। अधिकांश जिलों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है और पारा सामान्य से ऊपर रह सकता है।

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी यूपी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। यह नॉर्थ-वेस्ट की ओर झुकता हुआ नजर आ रहा है। शुक्रवार को बिहार भर में आंधी और बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया था, कुछ लोगों की जान भी गई। शनिवार को छिटपुट जगहों पर मौसम बिगड़ा रहा। अब रविवार से राहत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं।

कल कैसा रहेगा मौसम?

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 31 मई को बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम साफ रहने पर तापमान में बढ़ोतरी के पूरे आसार हैं, जिससे लोगों को तपिश महसूस हो सकती है। हालांकि, उत्तर-पश्चिम, पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिम बिहार में कुछ-एक जगहों पर तेज हवाओं के साथ हल्की बरसात की संभावना बनी रहेगी। हालांकि, इसका व्यापक असर नहीं देखने को मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में 107 की स्पीड से आंधी, 8 डिग्री गिर गया पारा; 3 दिन बिहार का मौसम कैसा?

जून में भीषण हीटवेव

आगामी जून महीने में राज्य भर में गर्मी तेज रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने हाल ही में मासिक पूर्वानुमान जारी कर कहा कि बिहार समेत कुछ राज्यों में जून 2026 सामान्य से ज्यादा गर्म रहेगा। यहां लू की स्थिति ज्यादा रहेगी। दक्षिण बिहार में हीटवेव की स्थिति बन सकती है। बता दें कि इस महीने भी कैमूर, रोहतास, छपरा जैसे कुछ जिलों में कई दिनों तक पारा 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया था।

बीते दो-तीन दिनों से राज्य भर में चले आंधी-बारिश के दौरान शनिवार को भी मौसम को कमोबेश कूल ही रखा। बिहार में दिन का पारा 38 डिग्री से नीचे ही दर्ज हुआ। 30 मई को सर्वाधिक अधिकतम तापमान कैमूर में 37.1 डिग्री सेल्सियस रहा। रोहतास, सुपौल और पूर्णिया में 35 डिग्री पारा दर्ज किया गया। बाकी अन्य सभी जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहा। हालांकि, कुछ शहरों में दोपहर के समय तीखी धूप रहने से लोगों को हल्की तपिश का एहसास हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेमौसम आंधी-बारिश से बिहार में हाहाकार, 24 घंटे में 19 की मौत; जगह-जगह बिजली गुल

बिहार के विभिन्न शहरों में 30 मई को तापमान (डिग्री सेल्सियस में) -

  • पटना - 32.6
  • मुजफ्फरपुर - 31.6
  • दरभंगा - 32.6
  • भागलपुर - 33.4
  • गया - 33.2
  • नालंदा - 32.2
  • औरंगाबाद - 33.7
  • सुपौल - 35.1
  • वाल्मीकिनगर - 34
  • छपरा - 33.1

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।