kal ka mausam kaisa rahega up bihar delhi weather today forecast imd alert april 19 कल का मौसम 19 अप्रैल: UP में इन तीन दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, हीटवेव की चेतावनी; जानें अन्य राज्यों का मौसम, Weather Hindi News - Hindustan
More

कल का मौसम 19 अप्रैल: UP में इन तीन दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, हीटवेव की चेतावनी; जानें अन्य राज्यों का मौसम

Kal Ka Mausam 19 April: यूपी समेत कई राज्यों में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। यूपी में 21 अप्रैल तक हीटवेव चलेगी। वहीं, राजस्थान, ओडिशा में भी हीटवेव का अलर्ट है। उधर, बिहार में कल भारी बारिश होगी।

Sat, 18 April 2026 06:07 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
कल का मौसम 19 अप्रैल: UP में इन तीन दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, हीटवेव की चेतावनी; जानें अन्य राज्यों का मौसम

Kal Ka Mausam, 19 April: यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ इलाकों में 18, 19 और 20 अप्रैल (तीन दिनों) तक, पूर्वी राजस्थान, ओडिशा में 19, 20, 21 और 22 अप्रैल तक, पश्चिमी राजस्थान में 21 व 22 अप्रैल को, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ में 18, 19 अप्रैल, झारखंड में 20 और 21 अप्रैल को हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान, 18 को जम्मू कश्मीर, 19 से 21 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश, 18, 19 और 21 अप्रैल को असम, मेघालय में और 18 व 19 अप्रैल को उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में बिजली और गरज के साथ छिटपुट बारिश होगी। वहीं, बिहार में कल यानी कि 19 अप्रैल को भारी बारिश होगी।

उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो 18 और 19 अप्रैल को जम्मू कश्मीर में गरज, बिजली और तेज हवाओं के चलने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज बारिश होगी। 18 अप्रैल को छिटपुट बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 18 अप्रैल को पंजाब में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी की चेतावनी है। 18 अप्रैल को जम्मू कश्मीर, लद्दाख में ओले गिरेंगे। वहीं, 18 अप्रैल को जम्मू कश्मीर में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में तेज हवा, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, 24 अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम?

पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो 18-21 अप्रैल के दौरान, असम, मेघालय में 18 से 22 अप्रैल के दौरान, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 21 व 22 अप्रैल को बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। अरुणाचल प्रदेश में 19 से 21 अप्रैल के दौरान, असम, मेघालय में 18, 20 और 21 अप्रैल को छिटपुट भारी बारिश होगी। पूर्वी भारत में ओडिशा में 18 से 22 अप्रैल के दौरान, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 18 से 21 अप्रैल के दौरान हल्की बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट है। 18 व 19 अप्रैल को गंगा के मैदानी इलाकों व बिहार में भारी बारिश होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज गरज के साथ बारिश की आशंका, इन राज्यों में गर्मी करेगी परेशान; IMD का अलर्ट

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।