kal ka mausam kaisa rahega up bihar delhi weather today forecast imd alert April 15 कल का मौसम, 15 अप्रैल: नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, बारिश और आंधी की आशंका, IMD का अलर्ट, Weather Hindi News - Hindustan
More

कल का मौसम, 15 अप्रैल: नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, बारिश और आंधी की आशंका, IMD का अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत में ऊपरी हवा में चक्रवाती सर्कुलेशन और ट्रफ का प्रभाव है। इसके कारण 15 से 18 अप्रैल तक असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश होगी। साथी ही आंधी, बिजली चमकने और 30-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलेंगी है।

Tue, 14 April 2026 07:57 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
कल का मौसम, 15 अप्रैल: नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, बारिश और आंधी की आशंका, IMD का अलर्ट

मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग राज्यों में 15 अप्रैल के लिए चेतावनी जारी की है। उत्तर-पश्चिम भारत में नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ से हिमालयी क्षेत्र प्रभावित हुआ है। इसके चलते जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होगी। साथ ही आंधी, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 17-19 अप्रैल को तेज बारिश होगी लेकिन 15 को सूखा या हल्का प्रभाव रहेगा। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 17-18 अप्रैल को बारिश की उम्मीद है, जबकि 15 अप्रैल को इन इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि के साथ गर्मी का असर बढ़ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली, यूपी और बिहार में बढ़ेगा गर्मी, इन राज्यों तेज गरज के साथ होगी बारिश

पूर्वोत्तर भारत में ऊपरी हवा में चक्रवाती सर्कुलेशन और ट्रफ का प्रभाव है। इसके कारण 15 से 18 अप्रैल तक असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश, आंधी, बिजली चमकने और 30-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की संभावना है। 15 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने और 15 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 15-17 अप्रैल को बिजली और हल्की बारिश संभव है। 15 को पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं रहेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कैसा रहेगा इस बार मानसून? मौसम विभाग की किसानों के लिए चिंता वाली भविष्यवाणी

आंधी और बिजली चमकने की आशंका

ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड के कुछ हिस्सों में ट्रफ लाइन के कारण 15 अप्रैल को हल्की बारिश हो सकती है। बुधवार को यहां आंधी और बिजली चमकने की संभावना बनी हुई है। सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 15-18 अप्रैल के दौरान हल्की बारिश होगी। 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं रहेंगी। ओडिशा में 17-20 अप्रैल को तेज बरसात होगी, लेकिन 15 को आंशिक बादल और हल्के प्रभाव वाले दिन रह सकते हैं। मध्य भारत के कुछ हिस्सों में तापमान में बढ़ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में चार दिनों तक गर्मी का टॉर्चर, मानसून कमजोर होने से कम बरसेंगे बदरा

कर्नाटक के आंतरिक भागों में 15-16 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान आंधी और बिजली के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की हवाएं चलने की संभावना है। तटीय कर्नाटक और केरल के कुछ इलाकों में ट्रफ के प्रभाव से 15-18 अप्रैल तक बिजली चमक सकती है। कर्नाटक और महाराष्ट्र में मौसम शुष्क या आंशिक रूप से बादल वाले रहेंगे, लेकिन तापमान सामान्य से अधिक बना रह सकता है।

राजस्थान में कैसा है मौसम का हाल

राजस्थान में पिछले 24 घंटों में दिन का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया और कई स्थान पर सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार राज्य में बाड़मेर में सबसे अधिक 41.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है। विभाग ने अगले चार-पांच दिन तक राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम रहने और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और वृद्धि होने का अनुमान जताया है। 17 और 18 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो सामान्य से 3 से 4 डिग्री अधिक होगा। कुछ स्थानों पर लू की स्थिति भी बन सकती है।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।