IMD Rainfall Alert: आंधी, तेज बारिश और कड़केगी बिजली; इन राज्यों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी
IMD Rainfall Alert: 27 मार्च और 29-31 मार्च के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 28-31 मार्च के दौरान पश्चिमी राजस्थान में, 29-31 मार्च को पूर्वी राजस्थान में बारिश व बिजली गिरेगी। इसके अलावा, 27 मार्च को पूर्वी यूपी में भी ऐसा ही मौसम रहने वाला है।

IMD Rainfall Alert, UP Weather Update 27 March: उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश का दौर चल रहा है। मौसम विभाग ने यूपी, दिल्ली, हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, कई राज्यों में तेज आंधी, बिजली कड़कने की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि 29 और 30 मार्च को बहुत तेज बारिश होगी, जबकि कश्मीर घाटी में भी 30 मार्च को हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उत्तर पूर्वी और उससे सटे पूर्वी भारत में इस हफ्ते छिटपुट से लेकर व्यापक बारिश के साथ गरज/बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में इस हफ्ते बारिश के साथ गरज, बिजली और तेज हवाओं के चलने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा में कई जगहों पर अधिकतम तापमान 37-40 डिग्री के बीच है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक 3.1 से 5 डिग्री सेल्सियस रहा। चंडीगढ़, दिल्ली ,उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ में 1.6 से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, 28-30 मार्च के दौरान पंजाब में छिटपुट से मध्यम बारिश के साथ गरज, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 29-30 मार्च को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में भी यही स्थिति रहेगी। 27 मार्च और 29-31 मार्च के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 28-31 मार्च के दौरान पश्चिमी राजस्थान में, 29-31 मार्च को पूर्वी राजस्थान में बारिश व बिजली गिरने की संभावना है। इसके अलावा, 27 मार्च को पूर्वी यूपी में भी ऐसा ही मौसम रहने वाला है।
गरज के साथ चलेगी तेज आंधी
इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश में 27-29 मार्च के दौरान, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 27-31 मार्च के दौरान, छिटपुट से लेकर व्यापक स्तर की बारिश होगी। वहीं, 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने वाली हैं। असम, मेघालय में 27 मार्च को छिटपुट ओले गिरेंगे। वहीं, गरज के साथ आंधी भी चलने वाली है। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 29 मार्च को, अरुणाचल प्रदेश में 28, 29 मार्च को और एक व दो अप्रैल को, असम, मेघालय में 28 से 30 मार्च को और एक व दो अप्रैल को छिटपुट बारिश होगी। पूर्वी भारत के लिए मौसम विभाग ने कहा है कि 27-31 मार्च के दौरान उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। 28, 29 मार्च को बिहार, 28, 31 मार्च व एक अप्रैल को झारखंड, 30 मार्च से दो अप्रैल को ओडिशा में बारिश होने वाली है।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन