Sudden Weather Change in Bulandshahr Raises Farmers Concerns बुलंदशहर : बदला मौसम का मिजाज, बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता , Bulandsehar Hindi News - Hindustan
More

बुलंदशहर : बदला मौसम का मिजाज, बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता

Bulandsehar News - बुलंदशहर में शुक्रवार को अचानक मौसम बदलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश के कारण गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान होने की आशंका है। हल्की बारिश ने यातायात प्रभावित किया और तापमान में गिरावट आई। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Fri, 27 March 2026 12:44 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share
बुलंदशहर : बदला मौसम का मिजाज, बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता

बुलंदशहर में शुक्रवार को अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है। करीब 11 बजे अचानक आसमान में बादल छा गए और रिमझिम बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते खेतों में गेहूं और सरसों की पकी फसल को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। अचानक बदले मौसम से किसान परेशान नजर आए। वहीं, हल्की बारिश के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।