IMD Rain Alert Tufan Weather Update 24 April UP Rainfall Thunderstorm in These 2 States Weather Forecast Heatwave IMD Rain Alert: इन दो राज्यों में आएगा तेज तूफान, 70 की स्पीड से चलेगी हवा; UP में होगी बारिश, Weather Hindi News - Hindustan
More

IMD Rain Alert: इन दो राज्यों में आएगा तेज तूफान, 70 की स्पीड से चलेगी हवा; UP में होगी बारिश

IMD Rain Alert, Tufan: उत्तर प्रदेश में 28-30 अप्रैल, राजस्थान में 27-29 अप्रैल के दौरान गरज और बिजली, तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। वहीं, असम और मेघालय में तेज तूफान आने की चेतावनी जारी की गई है।

Fri, 24 April 2026 11:03 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
IMD Rain Alert: इन दो राज्यों में आएगा तेज तूफान, 70 की स्पीड से चलेगी हवा; UP में होगी बारिश

IMD Rain Alert, Weather Update 24 April, Thunderstorm: उत्तर भारत में अभी अगले तीन से चार दिनों तक भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। इस दौरान हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, इसके बाद कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। इसके अलावा, मध्य भारत में भी लू चलने का अलर्ट है। 25, 26 अप्रैल को उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में, 26-28 तारीख के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड में, 26 और 27 अप्रैल को बिहार में गरज के साथ तेज हवाएं जिनकी स्पीड 70 किमी तक हो सकती है, चलने वाली है। वहीं, 26, 27 अप्रैल को असम, मेघालय में तेज तूफान आने वाला है। इसकी रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। यूपी में 28-30 अप्रैल तक बारिश होने वाली है।

उत्तर भारत की बात करें तो जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 24, 25, 28 और 29 अप्रैल को गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ कहीं कहीं मध्यम बारिश व बर्फबारी का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश में 24, 25 और 28-30 अप्रैल के दौरान कहीं कहीं से लेकर कुछ जगहों पर और उत्तराखंड में 24, 25, 26 और 28-30 अप्रैल के दौरान बारिश होने वाली है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 26-30 अप्रैल, उत्तर प्रदेश में 28-30 अप्रैल, राजस्थान में 27-29 अप्रैल के दौरान गरज और बिजली, तेज हवाओं के साथ बारिश होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल का मौसम: बढ़ती गर्मी के बीच होगी बरिश, आंधी की आशंका; इन राज्यों में अलर्ट
ये भी पढ़ें:हिमाचल प्रदेश में गर्मी का कहर, पारा 41 डिग्री पार; शनिवार से बदल जाएगा मौसम

पूरे पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत के लिए मौसम विभाग ने कहा कि 24, 25 और 28-30 अप्रैल के दौरान असम, मेघालय में, 26-28 अप्रैल के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज, बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा, 25-30 अप्रैल के दौरान अरुणाचल प्रदेश में भी 24-25 अप्रैल को बारिश होगी। पूर्वी भारत की बात करें तो पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 24 को और 27-30 अप्रेल के दौरान, गंगा के मैदानी इलाकों में, झारखंड में 24, 25 और 29-30 अप्रैल को, बिहार में 24-25 अप्रैल को, 28-30 अप्रैल के दौरान, ओडिशा में 24-30 अप्रैल के दौरान, गरज, चमक, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ कहीं छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश होगी।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।