heatwave alert in delhi punjab haryana as temperature may reach 47 degree गर्मी को लेकर डराने वाला अलर्ट, 47 डिग्री तक पहुंचने वाला है तापमान; हो जाएं सावधान, Weather Hindi News - Hindustan
More

गर्मी को लेकर डराने वाला अलर्ट, 47 डिग्री तक पहुंचने वाला है तापमान; हो जाएं सावधान

मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर  डराने वाला अलर्ट जारी किया है। दिल्ली और असपास के इलाकों में शनिवार को पारा 44 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार-सोमवार में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

Sun, 24 May 2026 09:14 AMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
गर्मी को लेकर डराने वाला अलर्ट, 47 डिग्री तक पहुंचने वाला है तापमान; हो जाएं सावधान

सुबह से ही चिलचिलाती धूप और बेतहाशा गर्मी ने उत्तर और पश्चिम भारत के बड़े इलाके में जन-जीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में शनिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि अभी गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजधानी दिल्ली में रविवार को तापमान में और भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। शनिवार को राजधानी दिल्ली के सफदरजंग इलाके में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले दो साल में यह मई में सबसे ज्यादा तापमान था।

आईएमडी के मुताबिक रविवार को दिल्ली का तापमान 45 डिग्री के पार जा सकता है। मौसम के जानकारों का कहना है कि थार से शुष्क हवाओं का दर जारी है। इस वजह से दिल्ली और आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। फिलहाल दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। इसलिए आने वाले दिनों में गर्मी का कहर और ज्यादा बढ़ने वाला है।

बेहोश होकर गिरने लगे पक्षी

राष्ट्रीय राजधानी के वेटेरिनरियन्स के मुताबिक गर्मी की वजह से कबूतर बेहोश होकर आसमान से गिर रहे हैं। इसके अलावा डिहाइड्रेशन की वजह से चील भी गिर जाते हैं जो कि सड़क के किनारे पड़े पाए जाए हैं। अन्य जानवर भी हीटस्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का शिकार हो रहे हैं। जानवरों में पेट के इन्फेक्शन की भी शिकायत बढ़ रही है।

अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या

डॉक्टरों को मुताबिक दिल्ली एनसीआर के अस्पतालों में मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। इनमें से ज्यादातर मरीज डिहाइड्रेशन. सिरदर्द, हीटस्ट्रोक और आंखों में जलन वाले हैं। वहीं पंजाब और हरियाणा में भी हीटवेव का पूरा असर दिखाई दे रहा है। रोहतक का अधिकतम तापमान शनिवार को 44.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पंजाब के बठिंडा में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री तक पहुंच गया। पंजाब के अमृतसर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री तो वहीं लुधियाना में 42 डिग्री दर्ज किया गया। अंबाला का तापमान 41.2 डिग्री तो हिसार का तापमान 42.4 डिग्री रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के दक्षिण में हीटवेव का अलर्ट, 13 शहरों में आंधी-पानी; मौसम का हाल
ये भी पढ़ें:आसमान से बरसती आग और लू से लोग परेशान, दिल्ली में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में 46 डिग्री तक पहुंचा पारा

रिपोर्ट के मुताबिक इतनी भयंकर गर्मी की वजह से पंजाब के अस्पतालों में हीट स्ट्रोक यूनिट पर बोढ़ बढ़ गया है। इसके अलावा कोल्ड IV फ्लुइड्स और आइस पैक्स की भी कमी का सामना करना पड़ रहा है। राजस्थान के कई इलाकों में पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया। जैसलमेर का अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री दर्ज किया या। मौसम विभाग ने चेताया है कि अभी तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा दिन के समय 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल सकती हैं।

तेलंगाना सरकार ने बताया है कि राज्य में हीटवेव की वजह से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है। कई जगहों पर लोगों के लिए पीने के पानी और ओआरएस पैकेट्स का इंतजाम किया गया है। हिमचाल और शिमला में भी 26 से 27 मई के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उना, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर में हल्की बारिश हो सकती है। झारखंड के पलामू, गढ़वा और चातरा जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।