aaj ka mausam kaisa rahega up delhi bihar weather today imd alert forecast April 20 आज का मौसम, 20 अप्रैल: कहीं गर्मी करेगी परेशान, तो कहीं बारिश देगी ठंडक, जानिए पूरा हाल, Weather Hindi News - Hindustan
More

आज का मौसम, 20 अप्रैल: कहीं गर्मी करेगी परेशान, तो कहीं बारिश देगी ठंडक, जानिए पूरा हाल

आज 20 अप्रैल को भारत के कई राज्यों में बारिश होने का अनुमान है। पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के कई राज्यों में हीटवेव भी चलेगी।

Mon, 20 April 2026 01:56 AMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
आज का मौसम, 20 अप्रैल: कहीं गर्मी करेगी परेशान, तो कहीं बारिश देगी ठंडक, जानिए पूरा हाल

aaj ka mausam kaisa rahega: अप्रैल के तीसरे हफ्ते में पूरे भारत में मौसम अलग-अलग मिजाज दिखा रहा है। पूर्वोत्तर भारत और पहाड़ी राज्य जहां बारिश और तेज हवाओं से परेशान है, तो वहीं मध्य और पश्चिमी भारत हीववेव और तेज धूप को झेल रहा है। दक्षिण भारत पिछले हफ्तों की तरह ही आज के दिन भी कहीं-कहीं पर हल्की बारिश और तेज उमस का सामना करेगा, वहीं बिहार और यूपी में गर्मी धीरे-धीरे अपने रौद्र रूप की तरफ आगे बढ़ती हुई नजर आएगी। हालांकि, बिहार और यूपी के कुछ हिस्सों में आज बारिश की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में मौसम पिछले दिनों की तरह ही करवट बदल सकता है। सुबह के समय तेज धूप खिलने की संभावना है, लेकिन दिन में बादल भी छाए रह सकते हैं। इसके अलावा हल्की बारिश की भी संभावना है। दिल्ली के अलावा पश्चिमी यूपी और मध्य भारत समेत हरियाणा और राजस्थान में मौसम के गर्म रहने का अनुमान है। मध्य-प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हीववेव के भी आसार हैं। इसके अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में कल बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश का भी अनुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Bihar Weather: बिहार में मौसम का करवट, 23 अप्रैल से झमाझम बारिश और आंधी के आसार

पूर्वोत्तर रहेगा ठंडा

पूर्वोत्तर भारत इन दिनों बारिश से भीगा हुआ है। 20 अप्रैल को भी यहां पर बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, असम, मेघायल, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज बारिश होने की संभावना है। असम और मेघायल में कई जगहों पर तेज गरज के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका बनी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में एक ही दिन में दिखे 3 मौसम; 41° वाले टॉर्चर के बाद आंधी संग भारी बारिश

बिहार, ओड़िशा, पूर्वी उत्तर-प्रदेश में बारिश

IMD के अनुमान के मुताबिक बिहार, पूर्वी यूपी और ओडिशा झारखंड जैसे पूर्वी राज्यों में मौसम मेहरबान रह सकता है। बिहार में आज गरज और चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही झारखंड और ओडिशा में भी कई जगहों पर बादल छाए रह सकते हैं। बादल छाने और हल्की बारिश की वजह से दिन के अधिकतम तापमान में भी कमी रहेगी।

इसके अलावा पहाड़ी राज्यों जैसे की जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों की तरह ही सोमवार को भी बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। उत्तराखंड के भी कुछ इलाकों में सोमवार को हल्की बारिश हो सकती है। इसकी वजह से मौसम में लगातार ठंडक बनी रहेगी। दक्षिण भारत की बात करें, तो सोमवार को तेलंगाना, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में हल्क बारिश के आसार है। तटीय इलाकों में उमस वाली गर्मी पड़ने की संभावना है।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।