Bihar Weather changes heavy rain thunderstorms expected from April 23 Yellow alert in these districts Bihar Weather: बिहार में मौसम का करवट, 23 अप्रैल से झमाझम बारिश और आंधी; इन जिलों में येलो अलर्ट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: बिहार में मौसम का करवट, 23 अप्रैल से झमाझम बारिश और आंधी; इन जिलों में येलो अलर्ट

23 अप्रैल से उत्तर बिहार में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आंधी-पानी के कारण एक बार फिर मौसम करवट लेगा। आंधी-पानी से तापमान में गिरावट आने के कारण लोगों को गर्मी से आंशिक तौर पर राहत मिलेगी।

Sun, 19 April 2026 07:26 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
Bihar Weather: बिहार में मौसम का करवट, 23 अप्रैल से झमाझम बारिश और आंधी; इन जिलों में येलो अलर्ट

Bihar Weather Update: भीषण गर्मी के बीच उत्तर बिहार के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। 23 अप्रैल से उत्तर बिहार में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आंधी-पानी के कारण एक बार फिर मौसम करवट लेगा। आंधी-पानी से तापमान में गिरावट आने के कारण लोगों को गर्मी से आंशिक तौर पर राहत मिलेगी। लेकिन, दक्षिण बिहार भीषण गर्मी की चपेट में रहेगा। दक्षिण बिहार के ज्यादातर शहरों का तापमान 36 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार उत्तर बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज एवं पूर्णिया जिलों के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के भी आसार हैं। इस बाबत मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 24 अप्रैल से दक्षिण-पूर्व भाग के पांच जिलों में भी बारिश के आसार हैं। इस दौरान जहां बारिश होगी, वहां के तापमान में भी गिरावट आने के कारण लोगों को गर्मी से आंशिक तौर पर राहत मिलेगी। तीन चार दिनों से गर्मी दिन में झुलसाती है।

तीन दिनों तक भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा

बिहार में अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी का प्रभाव रहेगा। इस कारण लोगों को बेचैनी करने वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान प्रदेश के ज्यादातर शहरों का न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है तो अधिकतम 36 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इस बीच कई शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ रहने के कारण सुबह से ही लोगों को गर्मी का एहसास होगा। वहीं दोपहर में सूरज के तल्ख तेवर हो जाने से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।