आज का मौसमः फिर करवट बदलने वाला है मौसम, दिल्ली से लेकर बिहार तक आंधी-पानी का अलर्ट
मौसम विभाग ने एक बार फिर 19 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पंजाब सहित पहाड़ी इलाकों में बारिश हो सकती है। इसकेअलावा तेज हवाएं चलने की भी आशंका है।
मई के महीने में अब तक काफी बारिश हो चुकी है और पिछले तीन-चार दिन से मौसम साफ है। हालांकि मौसम विभाग ने एक बार फिर कई राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। 12 मई को उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब-हरियाणा समेत 19 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि कई जगहों पर वज्रपात हो सकता है। पहाड़ी इलाकों में बारिश की वजह से भूस्खलन का भी खतरा है ऐसे में अपनी यात्राा फिलहाल टाली जा सकती है।
कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल और ओडिशा के क्षेत्र में क्षोभमंडलीय स्तरों पर चक्रवाती परिसंचरण बना है। ऐसे में मौसम करवट बदल सकता है। राजधानी दिल्ली में मध्यम बारिश के साथ ही आंधी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली और आसपास के इलाकों का अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक जा सकता है।
बिहार और झारखंड का मौसम
बिहार के पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मधेपुरा, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरनगर, दरभंगा, सुपौल और मधुबनी में बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी आशंका है। ऐसे में किसानों के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है। झारखंड की बात करें तो गिरडीह, बोकारो, पश्चिमी सिंङभूमम जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही आंधी की भी आशंका है।
पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम
पहाड़ी इलाकों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश के भी कई जिलों में बारिश का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, गिलगित और बाल्टिस्तान के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश हो सकती है।
पंजाब का मौसम
पंजाब की बात करें तो अमृतसर, पठानकोट, बठिंडा, लुधियाना, फतेहगढ़ और होशियारपुर में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने की आशंका है। राजस्थान में अलवर, सीकर, चुरू, बाड़मेर, करौली, जोधपुर और झुंझनू में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश के छतरपुर, भिंड, उमरिया, टीकमगढ़ , इंदौर, कटनी और सिंगरौली में बारिश हो सकती है।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन