Pakistan and Bangladesh Prepare for Defense Deal Pakistani Delegation Arrives in Dhaka पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच अब डिफेंस डील की तैयारी, ढाका पहुंचा पाक डेलिगेशन; समझौते में क्या-क्या?, International Hindi News - Hindustan
More

पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच अब डिफेंस डील की तैयारी, ढाका पहुंचा पाक डेलिगेशन; समझौते में क्या-क्या?

2024 में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली सरकार के समय से पाकिस्तान और बांग्लादेश करीब आ रहे हैं। कई मौकों पर मुहम्मद यूनुस ने भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान दिए थे और पाकिस्तानी अधिकारियों की ढाका में मेहमानवाजी हुई थी।

Tue, 12 May 2026 07:31 AMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच अब डिफेंस डील की तैयारी, ढाका पहुंचा पाक डेलिगेशन; समझौते में क्या-क्या?

भारत के दो पड़ोसी देशों के बीच रक्षा समझौता तय होने की खबरें सामने आई हैं। ये देश हैं पाकिस्तान और बांग्लादेश। बीते कुछ समय में दोनों देशों के बीच नजदीकियां तेजी से बढ़ी हैं और अब दोनों के बीच डिफेंस डील की तैयारी चल रही है। सोमवार को पाकिस्तानी वायुसेना (PAF) का एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेश की राजधानी ढाका पहुंचा है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों देशों के बीच वायुसेना पायलटों की ट्रेनिंग सहित दूसरे कई महत्वपूर्ण समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।

न्यूज 18 ने अपनी एक रिपोर्ट में एक शीर्ष सुरक्षा सूत्र के हवाले से बताया कि पाकिस्तान वायुसेना का यह सात सदस्यीय दल बांग्लादेश वायुसेना (BAF) के साथ पहली बार 'एयर स्टाफ टॉक्स' आयोजित करेगा। बैठक के केंद्र में हवाई सहयोग, ट्रेनिंग प्रोग्राम और दोनों देशों के एयरफोर्स के बीच तकनीकी संबंधों को मजबूत करना है। जानकारी के मुताबिक समझौतों के तहत बांग्लादेशी पायलटों और टेक्नीशियन को पाकिस्तान में एडवांस्ड ट्रेनिंग दिए जाने की योजना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बांग्लादेश सीमा पर भी भगवा लहर,BJP के एक दांव ने 63% सीटों पर कैसे कर लिया कब्जा

JF-17 फाइटर जेट्स खरीदेगा बांग्लादेश?

बैठक में JF-17 थंडर फाइटर जेट्स भी पर भी चर्चा हो सकती है। इस साल जनवरी में इस्लामाबाद में हुई एक बैठक के दौरान बांग्लादेश के एयर चीफ मार्शल हसन महमूद खान ने इन विमानों को खरीदने में रुचि दिखाई थी। अब इस दौरे से इस डील को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि JF-17 थंडर एक हल्का और सिंगल इंजन वाला लड़ाकू विमान है, जिसे चीन और पाकिस्तान (PAC) ने मिलकर बनाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हम कटीले तार से नहीं डरते, CM शुभेंदु के फैसले के बाद बोला बांग्लादेश;सेना अलर्ट

गौरतलब है कि बीते 2 सालों में बांग्लादेश 1971 की लड़ाई को भूलकर पाकिस्तान से नजदीकियां बढ़ा रहा है। 2024 में मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली सरकार के गठन के बाद से ही बांग्लादेश में पाकिस्तानी अधिकारियों का आना जाना लगा हुआ है। वहीं मुहम्मद यूनुस ने खुलकर भारत के खिलाफ बयानबाजी भी की थी जिससे चिंताएं बढ़ गई थीं। हालांकि अब तारिक रहमान के नेतृत्व में बनी सरकार ने भारत के साथ संबंधों को बेहतर करने की बात कही है। वहीं तारिक रहमान ने बांग्लादेश फर्स्ट की नीति अपनाने की बात भी कही है। ऐसे में पाकिस्तानी अधिकारियों के इस दौरे पर रक्षा विशेषज्ञों की पैनी नजर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत के खिलाफ चीन से मदद मांगने पहुंचा बांग्लादेश, क्या है तीस्ता नदी वाला विवाद

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।