मौसम : आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट, छिटपुट बारिश के आसार
मुजफ्फरपुर में मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान में वृद्धि और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना जताई गई है। गुरुवार को तापमान में कमी की भी संभावना है।

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 48 घंटों के मौसम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को आंधी चल सकती है। साथ ही कहीं-कहीं गरज हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है। अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की वृद्धि तो न्यूनतम में° विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना जताई गई है। फिर गुरुवार को तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस कमी आने का अनुमान व्यक्त किया। मौसम विभाग के मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 33.6 डिग्री सेल्सयस पर पहुंच गया।
वहीं न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री की वृद्धि के साथ 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह से ही धूप खिलने के कारण सोमवार को दोपहर की हवा में नमी कम होकर 50 प्रतिशत पर पहुंच गई। इससे आंशिक तौर पर तपिश महसूस हुई।पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि जिले में अभी भी बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती हवा का प्रभाव है। हवा का रुख लगातार पुरवा बने रहने से अगले तीन-चार दिन तक ऐसी स्थिति बनी रह सकती है। इससे कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकता है, जबकि अधिकतम 60 किमी की गति से हवा चलने की संभावना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन