चारधाम यात्रा की निगरानी को स्पेशल टास्क फोर्स, हर रूट की करेंगे निगरानी
चारधाम यात्रा इस बार परिवहन विभाग की स्पेशल टॉस्क फोर्स की निगरानी में चलेगी। यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित सभी रूट पर टीमें तैनात रहेंगी। ये वाहनों की फिटनेस, ओवरलोडिंग और नियमों के उल्लंघन पर पैनी नजर रखेंगे।

चारधाम यात्रा इस बार परिवहन विभाग की स्पेशल टॉस्क फोर्स की निगरानी में चलेगी। यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित सभी रूट पर टीमें तैनात रहेंगी। जो वाहनों की फिटनेस, ओवरलोडिंग और नियमों के उल्लंघन पर पैनी नजर रखेंगे।
परिवहन विभाग ने चारधाम यात्रा को लेकर पूरा खाका तैयार किया है। स्पेशल टॉस्क फोर्स में छह टीमें रहेंगी। साथ ही परिवहन विभाग के भद्रकाली, तपोवन, कुठाल गेट और कटापत्थर चेक पोस्ट पर लगातार निगरानी रहेगी। परिवहन उपायुक्त शैलेश तिवारी के मुताबिक सुरक्षित सफर को लेकर काफी सतर्कता बरती जा रही है। वाहनों की फिटनेस, ड्राइवर के लाइसेंस लेकर ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड को लेकर तय नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। बिना वैध कार्ड के वाहन को यात्रा मार्ग पर आगे बढ़ने की अनुमति नहीं होगी। पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग मुख्यालय स्तर पर कमांड सेंटर से की जाएगी ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत निर्णय लिया जा सके। ओवर स्पीड और पर्वतीय मार्गों पर रात के सफर को रोकने काे सख्ती होगी।
चारधाम के लिए दो दिन में 2.33 लाख पंजीकरण
देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए दूसरे दिन 1,09,102 श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। दो दिन में पंजीकरण कराने वालों की संख्या 2.33 लाख से अधिक है। 19 अप्रैल से शुरू हो रही यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल शुक्रवार से खोल दिया है। पहले दिन 1.24 लाख लोगों ने चारधाम के लिए पंजीकरण कराए थे। जो दूसरे दिन बढ़कर 2,33, 191 हो गए हैं। शनिवार शाम पांच बजे तक हुए इन पंजीकरण में सबसे ज्यादा केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं। यहां अब तक 78,871 पंजीकरण हुए हैं। बदरीनाथ धाम के लिए 68,480, गंगोत्री के लिए 43,362 और यमनोत्री के लिए 42,478 ऑनलाइन पंजीकरण हो चुके हैं।
यातायात प्रबंधन का खाका है तैयार
श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर विभाग ने यातायात प्रबंधन का खाका भी तैयार किया है। कुल 1800 बसों का बेड़ा यात्रा के लिए तैयार किया गया है। हर दिन ऋषिकेश से चारधाम यात्रा के लिए 130 बसें भेजी जाएंगी। 400 बसें रिजर्व में रहेंगी, जिनका प्रयोग भीड़ बढ़ने या अन्य स्थितियों में होगा।
हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में पहुंची
देहरादून। आगामी 19 अप्रैल से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा 2026 के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से हेली शटल सेवाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। इस वर्ष आठ से नौ हेली कंपनियां अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी।
साइबर ठगों से चारधाम के नाम रहें सावधान, अलर्ट
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत के साथ ही साइबर अपराधियों का गिरोह भी सक्रिय हो गया है। साइबर पुलिस ने श्रद्धालुओं के लिए हाई अलर्ट जारी करते हुए सतर्क किया है कि फर्जी वेबसाइट और लुभावने ऑफर के चक्कर में आकर अपनी जमापूंजी न गंवाएं। अधिकृत वेबसाइट का इस्तेमाल करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन