दिल्ली के इतने इलाकों में सोमवार को रहेगा जल संकट, स्टोर करके रख लें पानी
फ्लशिंग के सालाना प्रोग्राम के कारण लोगों को इस असुविधा का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान जल बोर्ड ने लोगों से पर्याप्त मात्रा में अपनी जरूरत का पानी स्टोरेज करके रखने के लिए कहा है, साथ ही लोगों को कंजूसी और समझदारी के साथ पानी इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

() दिल्ली में जहां एक तरफ गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है, वहीं दूसरी तरफ शहर में पानी की आपूर्ति करने वाले दिल्ली जल बोर्ड ने कई इलाकों में रहने वाले लोगों को आने वाले सोमवार को जल संकट के लिए तैयार रहने को कहा है। इस बारे में एक अलर्ट जारी करते हुए डीजेबी ने बताया कि आने वाले सोमवार यानी 9 मार्च को शहर के 12 से ज्यादा इलाकों में जल आपूर्ति प्रभावित होगी। इसकी वजह बताते हुए डीजेबी ने कहा कि भूमिगत (अंडरग्राउंड) जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की फ्लशिंग के सालाना प्रोग्राम के कारण लोगों को इस असुविधा का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान जल बोर्ड ने लोगों से पर्याप्त मात्रा में अपनी जरूरत का पानी स्टोरेज करके रखने के लिए कहा है, साथ ही लोगों को कंजूसी और समझदारी के साथ पानी इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
9 मार्च (सोमवार) को इन 12 इलाकों में प्रभावित रहेगी जल आपूर्ति
(1) पीतम पुरा
(2) शालीमार बाग
(3) A3 ग्रीन अपार्टमेंट पश्चिम विहार
(4) BG1/SFS पश्चिम विहार
(5) केशव पुरम
(6) लॉरेंस रोड
(7) त्रिनगर
(8) रामपुरा
(9) अशोक विहार
(10) ब्लॉक D करम पुरा
(11) 444 (लाल क्वार्टर) मादीपुर
(12) 208 (SFS) मादीपुर
उधर पंपिंग स्टेशन में होने वाले इस सफाई के काम की वजह से लोगों को होने वाली परेशानी को लेकर दिल्ली जल बोर्ड ने खेद जताया है, साथ ही लोगों की दिक्कतों को कम करने के लिए कुछ हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, जिन पर फोन लगाकर संबंधित इलाकों में रहने वाले लोग टैंकर मंगवा सकते हैं।
पानी के टैंकर मंगवाने के लिए जारी नंबर:
सेंट्रल कंट्रोल रूम: 1916,23527679,23538495
अशोक विहार: 27304656, 24306089
पश्चिम विहार: 25274679, 25275259, 25275260
पंजाबी बाग: 25223658
वॉटर इमरजेंसी नंबर 1916





साइन इन