What is the story behind Horn OK Please written back on Trucks World War 2 connection ट्रक के पीछे क्यों लिखा रहता है ‘हॉर्न, ओके, प्लीज’, वर्ल्ड वॉर-2 से जुड़ा है कनेक्शन, Viral-news Hindi News - Hindustan
More

ट्रक के पीछे क्यों लिखा रहता है ‘हॉर्न, ओके, प्लीज’, वर्ल्ड वॉर-2 से जुड़ा है कनेक्शन

‘हॉर्न, ओके, प्लीज’ ट्रक के पीछे लिखा हुआ यह सेंटेंस आपने भी अक्सर पढ़ा होगा। आपने कभी सोचा है कि इसके पीछे की कहानी क्या है? आखिर देशभर के सभी ट्रक ड्राइवर, यही सेंटेंस क्यों लिखवाते हैं। आइए समझते हैं...

Sun, 31 May 2026 12:42 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
ट्रक के पीछे क्यों लिखा रहता है ‘हॉर्न, ओके, प्लीज’, वर्ल्ड वॉर-2 से जुड़ा है कनेक्शन

‘हॉर्न, ओके, प्लीज’ ट्रक के पीछे लिखा हुआ यह सेंटेंस आपने भी अक्सर पढ़ा होगा। देश के किसी भी हिस्से में चले जाइए, खूबसूरत बनावट और चमकीले रंग-रोगन के साथ, भड़कीले अक्षरों में यही लिखा मिलता है। यह भारत के रोड कल्चर का एक हिस्सा बन चुका है। आज से नहीं, काफी समय पहले से ही यह देखने को मिल रहा है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसके पीछे की कहानी क्या है? आखिर देशभर के सभी ट्रक ड्राइवर, यही सेंटेंस क्यों लिखवाते हैं। आइए समझते हैं...

आर्मी से जुड़ी कहानी
इसके बारे में जो सबसे प्रचलित थियरी है वह यह है कि ‘हॉर्न, ओके, प्लीज’ का संबंध दूसरे विश्वयुद्ध से है। बताया जाता है कि उस वक्त बहुत सारे ट्रक केरोसिन से चलते थे। यह बहुत तेजी से आग पकड़ता था और सड़क पर चलते वक्त बहुत सावधानी की जरूरत होती थी। बताते हैं कि तब सेना के वाहनों पर यह चेतावनी लिखी होती थी, ‘हॉर्न प्लीज, ऑन केरोसिन’। इसके जरिए पीछे आ रहे वाहन चालकों से बताया जाता था कि ओवरटेक करने से पहले, हॉर्न जरूर दें। ऐसा इसलिए किया जाता था ताकि अचानक से वाहनों की गति घटने-बढ़ने से किसी तरह का हादसा होने का डर नहीं रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चीन का वर्चस्व नहीं, भारत का दबदबा...अमेरिका माना लोहा; जमकर की तारीफ
ये भी पढ़ें:सैनिकों की हुई कमी तो यूक्रेन ने युद्ध में उतारे रोबोट, ‘साइलेंट डेथ’ का कहर
ये भी पढ़ें:मांस के टुकड़े, गंदगी और भीषण बदबू; बकरीद के बाद पाकिस्तान में झेल रहे लोग

डिटरजेंट ब्रांड से संबंध
समय बीतने के साथ-साथ ‘हॉर्न प्लीज, ऑन केरोसिन’ फ्रेज में बदलाव आते चले गए। अनुमान है कि ‘हॉर्न प्लीज, ऑन केरोसिन’ ही आगे चलकर ‘हॉर्न ओके प्लीज’ में तब्दील हो गया। इस बारे में एक और थियरी भी है जो काफी मशहूर है। इसके मुताबिक टाटा ऑयल मिल्स का एक डिटरजेंट ब्रांड था ओके। थियरी के मुताबिक ट्रक के पीछे, ड्राइवर हॉर्न प्लीज लिखवाते हैं, फिर बीच में ओके लिखवाने लगे। बाद में धीरे-धीरे यह चलन में आ गया और अब तो हर ट्रक के पीछे ही लिखा नजर आता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।