बैंक से मृत बहन के पैसे निकालने पहुंचा भाई, मैनेजर ने मांगे कागज; भाई ने जो किया सब रह गए सन्न
ओडिशा के क्योंझर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। बैंक द्वारा अपनी मृत बहन का जमा पैसे देने से इनकार करने पर एक शख्स इस कदर मजबूर हो गया कि उसे अपनी बहन की लाश कब्र से निकालनी पड़ी।

ओडिशा के क्योंझर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। बैंक द्वारा अपनी मृत बहन का जमा पैसे देने से इनकार करने पर एक शख्स इस कदर मजबूर हो गया कि उसे अपनी बहन की लाश कब्र से निकालनी पड़ी। जब वह बहन की सड़ी-गली लाश लेकर बैंक पहुंचा तो वहां अफरा-तफरी मच गई। तमाम लोग बैंक अधिकारियों को कोसने लगे। इसके बाद आनन-फानन में पुलिस अधिकारी बैंक पहुंचे और मामले को संभाला। फिलहाल मामले में जांच चल रही है।
बहन की हो चुकी है मौत
ओडिशा के क्योंझर जिले के दियानली गांव का रहने वाला है जीतू मुंडा। जीतू की बहन, काकरा मुंडा की कुछ समय पहले मौत हो गई। ओडिशा ग्रामीण बैंक में बहन का अकाउंट था। इस अकाउंट में 19 हजार 300 रुपए जमा थे। जीतू की बहन के पति और एकमात्र बेटे की पहले ही मौत हो चुकी थी। ऐसे में जीतू ही उसका एकमात्र वारिस है। बहन के पैसे अकाउंट में बचे पैसे निकालने की गरज से जीतू बैंक पहुंचा। लेकिन यहां पर जो कुछ हुआ, उसने मानवता को झकझोर कर रख दिया।
असहाय हुआ जीतू
बैंक मैनेजर ने जीतू को पैसे देने से इनकार कर दिया। उसने कहाकि या तो जिसका बैंक अकाउंट है, उसे बुलाओ या फिर विरासत से जुड़े कानून कागजात लेकर आए। यहीं पर बिना पढ़े-लिखे आदिवासी शख्स जीतू के लिए संकट खड़ा हो गया। उसके पास न तो कोई डेथ सर्टिफिकेट था और न ही विरासत का दूसरा कोई कागज। इस जटिल प्रक्रिया को समझ न पाने के चलते वक काफी देर तक असहाय वहीं खड़ा रहा। उसने बार-बार बताया कि उसकी बहन की मौत हो चुकी है, लेकिन कोई नहीं माना। परेशान होकर और कानूनी प्रक्रिया की जानकारी न होने के कारण उसने ये बेहद निराशाजनक कदम उठा लिया।
कब्रिस्तान से निकाला शव
इसके बाद अगले दिन जीतू गांव के कब्रिस्तान में पहुंचा। यहां उसने अपनी बहन की कब्र खोदकर बहन के कंकाल निकाले। उसने इस कंकाल को कपड़े में लपेटा और तेज धूप में पैदल चलते हुए तीन किलोमीटर दूर स्थित बैंक पहुंच गया। जैसे ही जीतू बैंक पहुंचा, वहां मौजूद लोग उसे इस हालत में देख सन्न रह गए। कुछ लोग तो अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए, वहीं कुछ अन्य लोगों का गुस्सा भड़क उठा। गांववालों ने बैंक मैनेजर को कोसना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि क्या एक गरीब आदमी के लिए अपना ही पैसा लेना इतना मुश्किल हो गया है?
पुलिस ने क्या कहा
स्थानीय लोगों ने कहाकि बैंक के अधिकारी चाहते तो वह सरपंच से पुष्टि कर सकते थे। या फिर वह फील्ड विजिट भी करके इस बारे में जानकारी ले सकते थे। मामले की जानकारी होते ही पुलिस बैंक पहुंची। उसने जीतू को आश्वस्त किया और कहाकि मानवीय आधार पर उसकी मदद की जाएगी। पुलिस ने इस बारे में बैंक से जानकारी मांगी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन