new-generation-kanjak-bhoj-maggi-burgers-tradition-debate ‘नई पीढ़ी का कंजक भोज’: मैगी-बर्गर परोसे गए, परंपरा वाला उठा सवाल, Viral-news Hindi News - Hindustan
More

‘नई पीढ़ी का कंजक भोज’: मैगी-बर्गर परोसे गए, परंपरा वाला उठा सवाल

चैत्र नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन में पारंपरिक हलवा-पूरी के स्थान पर मैगी और बर्गर परोसने का वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया इस 'मॉडर्न भोग' पर दो हिस्सों में बंट गया है। जहां एक पक्ष कन्याओं की खुशी और पसंद को सर्वोपरि मान रहा है, वहीं दूसरा पक्ष इसे परंपराओं के साथ खिलवाड़ बता रहा है।

Fri, 27 March 2026 12:10 PMJayendra Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
‘नई पीढ़ी का कंजक भोज’: मैगी-बर्गर परोसे गए, परंपरा वाला उठा सवाल

चैत्र नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन में पारंपरिक हलवा-पूरी के स्थान पर मैगी और बर्गर परोसने का वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया इस 'मॉडर्न भोग' पर दो हिस्सों में बंट गया है। जहाँ एक पक्ष कन्याओं की खुशी और पसंद को सर्वोपरि मान रहा है, वहीं दूसरा पक्ष इसे परंपराओं के साथ खिलवाड़ और सेहत के लिए हानिकारक बता रहा है।

चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर कन्या पूजन (कंजक) की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने इंटरनेट की दुनिया में हलचल मचा दी है। आमतौर पर हम देखते हैं कि अष्टमी या नवमी के दिन नन्हीं कन्याओं को घर बुलाकर हलवा, पूरी और काले चने का पारंपरिक भोग लगाया जाता है। लेकिन इस साल सोशल मीडिया पर एक 'मॉडर्न भोग' का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुरानी परंपराओं को एक नया रंग दे दिया है।

वायरल हो रही इस खबर के मुताबिक, एक परिवार ने इस बार कंजक पूजा में पारंपरिक पकवानों को किनारे रख, बच्चों की सबसे पसंदीदा चीज़ें यानी मैगी और मिनी बर्गर परोसने का फैसला किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे नन्हीं कन्याएं अपनी थाली में मैगी देखकर बेहद उत्साहित और खुश नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर बंटी जनता की राय

इस 'मॉडर्न कंजक भोज' ने इंटरनेट यूजर्स को दो गुटों में बांट दिया है। कई लोगों का कहना है कि भगवान को जो प्रेम से खिलाया जाए वहीं भोग है और कन्याओं को खुश करना ही असली पूजा है। जबकि दूसरी तरफ, कुछ लोग इसे परंपराओं के साथ खिलवाड़ बता रहे हैं और इसे सेहत के लिहाज से भी गलत मान रहे हैं। वजह जो भी हो, लेकिन इन नन्हीं कन्याओं के चेहरे पर मैगी और बर्गर देखकर आई मुस्कान ने करोड़ों लोगों का दिल जरूर जीत लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP के ग्वालियर में ऑटोरिक्शा को स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, 5 लोग की मौत; 4 घायल
ये भी पढ़ें:अमेरिका को सता रही इस्लामाबाद में सिक्योरिटी की चिंता? पाकिस्तान ने जवाब दिया

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।