MP: Scorpio collides with auto-rickshaw in Gwalior 5 people dead 4 other injured MP के ग्वालियर में ऑटोरिक्शा को स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत; 4 घायल; मंदिर से लौट रहे थे श्रद्धालु, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP के ग्वालियर में ऑटोरिक्शा को स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत; 4 घायल; मंदिर से लौट रहे थे श्रद्धालु

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में परशुराम चौराहे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक ऑटोरिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है।

Fri, 27 March 2026 08:27 AMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, ग्वालियर
share
MP के ग्वालियर में ऑटोरिक्शा को स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत; 4 घायल; मंदिर से लौट रहे थे श्रद्धालु

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रामनवमी की सुबह बड़ी दर्दनाक घटना सामने आई है। शीतला माता मंदिर से दर्शन करके लौट रहे एक ऑटो रिक्शा में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पातल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज चल रहा है। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है।

यह दर्दनाक सड़क हादसा शुक्रवार को तड़के लगभग पौने 3 बजे गांधी रोड पर परशुराम चौराहे के नजदीक हुआ। हादसे का शिकार हुए ऑटो में सवार होकर सभी 9 लोग शीतला माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो की टककर से ऑटो पूरी तरह घूम गया। ऑटो नीम के पेड़ से टकराने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, उसमें बैठे यात्रियों को संभलने तक का मौका भी नहीं मिला। घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। इसे सुन आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। एक अन्य घायल की मौत इलाज के दौरान हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में कॉलेज प्रोफेसर ने की छात्रा के साथ छेड़छाड़, लड़की ने काट ली हाथ की नस

स्कॉर्पियो के पीछे लगी थी पुलिस

चश्मदीद के मुताबिक, इसी स्कॉर्पियो ने पहले बस स्टैंड पर एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी थी। उसके पीछे पुलिस लगी थी। भागते समय स्कॉर्पियो ने रास्ते में एक ऑटो को भी टक्कर मार दी।

मृतकों में कौन-कौन शामिल

इस दर्दनाक घटना में जिनकी मौत हुई है उसमें इंद्रजीत उर्फ पप्पू शाक्य (55), लीला (52) पत्नी इंद्रजीत, शुभम उर्फ लाली (30) पुत्र महेश शाक्य, प्रीति कश्यप 60) पत्नी करण कश्यप निवासी मेरठ, शगुन पत्नी शुभ शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में डॉक्टर ही निकला पत्नी का कातिल; गला घोंट जान ली, फिर खुद लगाई कार में आग

स्कॉर्पियो चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया

सीएसपी अतुल कुमार सोनी ने बताया कि घटना में 5 लोगों की मृत्यु हो गई है और 4 लोगों का इलाज चल रहा है। पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जा रही है। वहीं स्कॉर्पियो चालक पुलिस हिरासत में है और उसका मेडिकल कराया जा रहा है।

रिपोर्ट : अमित कुमार

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में कार में लगी आग से पत्नी की मौत, सुरक्षित बचा डॉक्टर पति;कहानी पर उठे सवाल
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।