Kolkata Kitty Party organised on Jai Shree Ram Theme Video Viral इस किटी पार्टी का अंदाज है जरा हटके, कोलकाता में ‘जय श्री राम’ की थीम पर हुआ आयोजन, Viral-news Hindi News - Hindustan
More

इस किटी पार्टी का अंदाज है जरा हटके, कोलकाता में ‘जय श्री राम’ की थीम पर हुआ आयोजन

अलग-अलग जगहों पर किटी पार्टी होती रहती है। लेकिन कोलकाता में एक किटी पार्टी का वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस किटी पार्टी के वायरल होने की वजह है, इसकी थीम।

Thu, 28 May 2026 03:33 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
share
इस किटी पार्टी का अंदाज है जरा हटके, कोलकाता में ‘जय श्री राम’ की थीम पर हुआ आयोजन

अलग-अलग जगहों पर किटी पार्टी होती रहती है। लेकिन कोलकाता में एक किटी पार्टी का वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस किटी पार्टी के वायरल होने की वजह है, इसकी थीम। असल में इसे, ‘जय श्री राम’ की थीम पर आयोजित किया गया था। यह पार्टी कोलकाता के एक कैफे में आयोजित की गई थी। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि इसमें पहुंचने वाली महिलाएं, इसी थीम से मिलते-जुलते कपड़े पहने हुए थीं। इस दौरान लगने वाले नारों से लेकर पार्टी की जगह का रंग-रोगन भी श्रीराम के रंग में नजर आ रहा था।

सोशल मीडिया पर वीडियो
सोशल मीडिया पर इस वीडियो की काफी तारीफ हो रही है। लोगों का कहना है कि किटी पार्टीज तो हमने बहुत देखी थीं। लेकिन यह किटी पार्टी अपने आप में बेहद खास है। इसमें शामिल होने वाली सभी महिलाएं भक्तिमय परिधानों में पहुंची थीं।

इसके अलावा यहां पर जय श्री राम का नारा लगाया जा रहा था। सांस्कृतिक पहचान और धूम-धड़ाके के इस मिश्रण ने किसी पार्टी को एक अलग फ्लेवर दे दिया था। इस तरह यह एक आम गेट-टुगेदर से बढ़कर बेहद खास और यादगार आयोजन बन गया। इस तरह से एक छोटी सी किटी पार्टी ऑनलाइन सेंसेशन बन चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, कर्नाटक में अब डीके होंगे नए बॉस
ये भी पढ़ें:उर्दू के शायर बशीर बद्र का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
ये भी पढ़ें:डीके से क्या था CCD के मालिक का रिश्ता, घर पर पड़ी थी IT रेड; क्यों दे दी थी जान

खूब पसंद किया जा रहा है वीडियो
सोशल मीडिया पर वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। इस तरह की पहल को देखकर दर्शक भी हैरान हैं। लोगों का कहना है कि यह दिखाता है कि सामाजिक परंपराओं को भी आधुनिक ढंग से अपनाया जा सकता है और इसे नए मायने दिए जा सकते हैं। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। भाजपा ने यहां पर टीएमसी को मात दी है। इसके बाद ममता बनर्जी की जगह शुभेंदु अधिकारी बंगाल के नए मुख्ममंत्री बने हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।