Siddaramaiah resigns as Karnataka CM Post DK Shivakumar Will be New Boss सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, कर्नाटक में अब डीके शिवकुमार होंगे नए बॉस, India News in Hindi - Hindustan
More

सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, कर्नाटक में अब डीके शिवकुमार होंगे नए बॉस

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने लोकभवन जाकर अपना इस्तीफा सौंपा। इससे पहले, सिद्धारमैया ने अपने आवास पर जलपान के दौरान हुई बैठक में मंत्रिमंडल के सहयोगियों को पद छोड़ने के अपने फैसले से अवगत कराया था।

Thu, 28 May 2026 03:24 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, बेंगलुरु
share
सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, कर्नाटक में अब डीके शिवकुमार होंगे नए बॉस

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने लोकभवन जाकर अपना इस्तीफा सौंपा। कर्नाटक के राज्यपाल के विशेष सचिव, प्रभु शंकर ने कहाकि मैंने सिद्धारमैया का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा प्राप्त किया है। लेकिन वापस आने के बाद राज्यपाल ही इसे स्वीकार करेंगे। बताया जाता है कि राज्यपाल थावरचंद गहलोत, मध्य प्रदेश के नागदा स्थित अपने गृह नगर गए हुए हैं। इससे पहले, सिद्धारमैया ने अपने आवास पर जलपान के दौरान हुई बैठक में मंत्रिमंडल के सहयोगियों को पद छोड़ने के अपने फैसले से अवगत कराया था। कांग्रेस आलाकमान के निर्देशों के अनुसार डीके शिवकुमार उनके उत्तराधिकारी होंगे।

इस्तीफे के बाद क्या बोले सिद्धारमैया
इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहाकि मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल के सचिव को सौंप दिया है। उन्होने कहाकि मैंने हाईकमान के निर्देशों का पालन किया है। मुझसे इस्तीफा देने के लिए कहा गया था। सिद्धा ने कहाकि मैंने हाईकमान से कहा था कि गुरुवार को इस्तीफा दूंगा। आज मैंने अपना इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल वापस आने के बाद इस्तीफा स्वीकार करेंगे। संविधान के प्रावधान के मुताबिक उन्हें इस्तीफा स्वीकार करना होगा।

सोनिया-राहुल का धन्यवाद
सिद्धारमैया ने इस मौके पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी धन्यवाद दिया। इस दौरान उन्होंने कहाकि संविधान ही मेरे लिए धर्म है। सिद्धा ने कहाकि कांग्रेस जॉइन करने के बाद से मुझे हर स्तर पर बहुत ज्यादा सहयोग और प्यार मिला है। मैं सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं।

दिन में घर पर की थी बैठक
सिद्धारमैया की ओर से अपने आधिकारिक आवास पर कैबिनेट सहयोगियों के लिए जलपान के दौरान आयोजित की गई बैठक के बाद पाटिल ने यह बात कही। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के सूत्रों के अनुसार, पार्टी आलाकमान द्वारा राज्य में नेतृत्व परिवर्तन का संकेत दिए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मिलने का समय मांगा। हालांकि, लोक भवन सूत्रों ने कहा कि सिद्धरमैया ने अब तक राज्यपाल से मिलने के लिए समय नहीं मांगा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिद्धारमैया लोक भवन के लिए निकले, देंगे इस्तीफा; DK उत्तराधिकारी
ये भी पढ़ें:इस्तीफे से पहले सिद्धारमैया का सियासी दांव! जाति जनगणना वाली रिपोर्ट कर ली मंजूर
ये भी पढ़ें:क्या बगैर राज्यपाल इस्तीफा दे सकते हैं मुख्यमंत्री ? अब कर्नाटक में क्या होगा

लोक भवन में इस्तीफा सौंपना भी वैध
सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल निजी कारणों से अपने गृह नगर इंदौर गए हुए हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या मुख्यमंत्री लोक भवन के सचिव को इस्तीफा सौंप सकते हैं? इस पर लोक भवन के अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि अगर सिद्धरमैया चाहें तो ऐसा कर सकते हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या यह राज्यपाल को सीधे इस्तीफा सौंपने जितना ही वैध माना जाएगा, तो उन्होंने कहा, ‘हां। इसके बाद राज्यपाल के पहुंचने पर वह इसकी पुष्टि करेंगे। प्रक्रिया के तहत राज्यपाल फिर उनसे (सिद्धरमैया से) व्यक्तिगत रूप से आकर इस्तीफा सौंपने के लिए भी कह सकते हैं।’