धरती की सबसे डरावनी जगह! यहां है सांपों का साम्राज्य, आम लोगों को जाने की अनुमति नहीं
ब्राजील के तटवर्ती इलाके में एक ऐसा आइलैंड है, जहां आम लोगों के जाने की इजाजत नहीं है। शायद इसीलिए इसे धरती की सबसे डरावनी जगहों में शुमार किया जाता है। इस आइलैंड को स्नेन आइलैंड कहा जाता है।

ब्राजील के तटवर्ती इलाके में एक ऐसा आइलैंड है, जहां आम लोगों के जाने की इजाजत नहीं है। शायद इसीलिए इसे धरती की सबसे डरावनी जगहों में शुमार किया जाता है। इस आइलैंड को स्नेन आइलैंड कहा जाता है। यहां पर सौ-दो सौ नहीं, बल्कि हजारों की संख्या में सांप हैं। सांपों की इतनी भारी-भरकम फौज के चलते, यहां पर टूरिस्ट्स को भी जाने की अनुमति नहीं है। यहां पर केवल वैज्ञानिक या फिर ब्राजीली मिलिट्री टीम के जवान ही जा सकते हैं। इसके लिए भी उन्हें बहुत कड़े नियमों का पालन करना पड़ता है।
कई तरह की कहानियां
यह आइलैंड ब्राजील के मेनलैंड से 33 किलोमीटर दूर है। पिछले कई साल में इस जगह को लेकर इंटरनेट पर कई तरह की कहानियां फैली हुई हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यहां पर हर मीटर पर एक सांप है। सोशल मीडिया पर तमाम ऐसे वीडियोज हैं, जिनमें इस आइलैंड को दुनिया की सबसे खतरनाक जगह बताया गया है। इस तरह से इसकी ख्याति लगातार बढ़ती ही जा रही है।
किस तरह के सांप अधिक
इस आइलैंड पर गोल्डन लैंसहेड स्नेक पाए जाते हैं। इस प्रजाति के सांप दुनिया में कहीं और नहीं पाए जाते हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह सांप हजारों साल पहले यहां पर फंस गए थे। इसके पीछे की एक प्राकृतिक घटना को जिम्मेदार माना जाता है। उस वक्त समुद्र के पानी का स्तर काफी ऊपर हो गया था। इसके चलते यह आइलैंड ब्राजील की मुख्य जमीन से अलग हो गया था। तभी से यह सांप यहां पर फंसे हुए हैं। यह खुद को आइलैंड के कठिन हालात के मुताबिक ढालते रहे हैं।
इन सांपों में जहर नहीं, लेकिन…
जानकारी के मुताबिक इस प्रजाति के सांपों में जहर नहीं होता है। लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक बहुत सी ऑनलाइन स्टोरीज में खतरे की बात कही गई है। जिन शोधकर्ताओं ने इन सांपों के बारे में अध्ययन किया है, वह बताते हैं कि यह इंसानों के प्रति प्राकृतिक रूप से आक्रामक नहीं होते हैं। हालांकि यह पक्षियों का शिकार करते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस आइलैंड पर 2000 से 4000 की संख्या में सांप हैं। हालांकि एक्चुअल नंबर इससे कम ही होंगे। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह सांप आमतौर पर चट्टानों, पेड़ों आदि पर छुपे रहते हैं। यही वजह है कि यहां आने वाले इन्हें आसानी से नहीं देख पाते हैं।
2023 में फिर से सुर्खियों में आया
यह आइलैंड साल 2023 में तब फिर से सुर्खियों में आया जब यूट्यूबर लॉर्ड मिल्स, बॉडी आर्मर पहनकर चुपचाप यहां पहुंच गए थे। आश्चर्यजनक बात यह रही कि बाद में उन्होंने दावा किया कि उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान यहां पर एक भी सांप नहीं देखा। इस तरह से इस आइलैंड के रहस्य में एक और कड़ी जुड़ गई। विशेषज्ञों का कहना है कि इस द्वीप की यात्र पर प्रतिबंध केवल मानव सुरक्षा के लिए नहीं है बल्कि दुर्लभ सांपों को अवैध तस्करी से बचाने के लिए भी है। वहीं, कई वैज्ञानिक मानते हैं कि स्नेक आइलैंड हॉरर मूवी की तरह नहीं, बल्कि ब्राजील के तट से दूर छिपे एक दुर्लभ प्राकृतिक प्रयोगशाला की तरह है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन