IMD Rain Alert Monsoon 2026 Weather Update 6 June Maharashtra Goa UP Bihar Weather Forecast Next 7 Days Heavy Rainfall IMD Rain Alert: महाराष्ट्र-गोवा पहुंचा मॉनसून, अगले सात दिनों तक इन राज्यों में बहुत भारी बारिश, Weather Hindi News - Hindustan
More

IMD Rain Alert: महाराष्ट्र-गोवा पहुंचा मॉनसून, अगले सात दिनों तक इन राज्यों में बहुत भारी बारिश

IMD Rain Alert, Monsoon 2026 Update: महाराष्ट्र, गोवा समेत कई राज्यों में मॉनसून पहुंच गया है। अब अगले सात दिनों के दौरान केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, पूर्वोत्तर भारत में बहुत भारी बारिश होगी। इसके अलावा, महाराष्ट्र, गोवा में भी तेज बारिश का अलर्ट है।

Sat, 6 June 2026 06:09 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IMD Rain Alert: महाराष्ट्र-गोवा पहुंचा मॉनसून, अगले सात दिनों तक इन राज्यों में बहुत भारी बारिश

Rain Alert, Monsoon 2026 Update: मॉनसून इस साल भले देरी से पहुंचा हो, लेकिन वह आगे तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि 6 जून को मॉनसून महाराष्ट्र, गोवा, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु में ज्यादातर और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है। अब अगले सात दिनों के दौरान केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, पूर्वोत्तर भारत में बहुत भारी बारिश होगी। इसके अलावा, महाराष्ट्र, गोवा में भी तेज बारिश का अलर्ट है। पूर्वोत्तर राज्यों की बात करें तो 6-12 जून के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, 7 से 12 जून के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में काफी ज्यादा बारिश की चेतावनी है। 6 जून को नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में कहीं कहीं बारिश होगी। 8-9 जून को असम, मेघालय में कहीं-कहीं आंधी तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं चलने का अलर्ट है।

इसके अलावा, दक्षिण भारत की बात करें तो 6-12 जून के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में, 12 जून को उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में, 8-12 जून के दौरान दक्षिणी कर्नाटक में, 6-11 जून के दौरान रायलसीमा में, 6-10 जून और 12 जून को तेलंगाना में बारिश होने वाली है। 6-12 जून के दौरान तटीय कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप, 6-11 जून के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, 6-7 जून के दौरान दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, 12 जून को रायलसीमा में, 11 जून को तेलंगाना में काफी बड़े इलाके में या व्यापक रूप से बारिश होने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज का मौसम: शनिवार को झमाझम होगी बारिश, IMD ने तेज हवाएं चलने का दिया अलर्ट

6-10 जून के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तेलंगाना, 6 जून को दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में कहीं-कहीं आंधी तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं का अनुमान है। साथ ही, सात जून को दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में तेज हवाएं चलेंगी। 6-7 जून के दौरान केरल, माहे, लक्षद्वीप में, 6-10 जून के दौरान तटीय कर्नाटक में कहीं-कहीं आंधी तूफान और बिजली कड़केगी। सात से 10 जून के दौरान दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, सात जून को रायलसीमा में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी। साथ ही, छह जून को लक्षद्वीप, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तपते यूपी के 22 जिलों के लिए आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, कल से फिर बदलेगा मौसम

उत्तर पश्चिमी भारत की बात करें तो छह जून को जम्मू कश्मीर में काफी ज्यादा व्यापक बारिश का अलर्ट है।7-12 जून के दौरान जम्मू कश्मीर, छह से आठ जून, 11-12 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश, छह से 12 जून के दौरान उत्तराखंड में कहीं कहीं या छिटपुट बारिश होगी। 6-7 जून, 11-12 जून के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब, 11-12 जून के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, छह जून और 10-12 जून के दौरान पूर्वी यूपी, 6-7 जून के दौरान पश्चिमी राजस्थान, 6-12 जून के दौरान पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं बारिश होगी। 6 जून को हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर, छह जून व 11-12 जून को उत्तराखंड में कहीं-कहीं आंधी तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने का अलर्ट है। छह से सात जून के दौरान पश्चिमी राजस्थान और छह जून को पूर्वी राजस्थान में तेज आंधी चलने वाली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अगले 4 दिन संभलकर! हिमाचल में बढ़ेगी तपन, इन दो दिन बारिश की संभावना

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।