इतनी महंगाई, फिर भी बचा रहा है पैसे; इस शख्स के टिप्स तो हैरान कर देंगे
महंगाई से बचने और पैसे बचाने के बहुत सारे टिप्स वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक टिप्स इन दिनों वायरल हो रहा है। इसे बेंगलुरु के एक शख्स ने शेयर किया है।

महंगाई से बचने और पैसे बचाने के बहुत सारे टिप्स वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक टिप्स इन दिनों वायरल हो रहा है। इसे बेंगलुरु के एक शख्स ने शेयर किया है। इस शख्स का नाम अक्षय सीएन है। इस शख्स का दावा है कि उसने बिना अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव किए और बहुत ज्यादा समझौते किए बिना ही पैसे बचाने का रास्ता ढूंढ लिया है। अक्षय बैंगलोर वायरल नाम से इंस्टाग्राम पेज चलाते हैं। उन्होंने अपने वीडियो में कैप्शन के साथ पूरी जानकारी शेयर की है। अक्षय का कहना है कि सिर्फ बहुत ज्यादा सैलरी होने से ही फाइनेंशियल प्रॉब्लम्स सॉल्व नहीं होंगी। बल्कि आदतों में छोटे-छोटे बदलाव करके समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
घर शिफ्ट करने का फायदा
अक्षय के मुताबिक उन्होंने जो पहला फैसला किया, वह यह था कि उसने अपना घर शिफ्ट किया। उसने किसी फैन्सी एरिया में घर लेने की जगह, मेट्रो स्टेशन के करीब घर लिया। अक्षय का कहना है कि इस घर का किराया तो महंगा है, लेकिन रोज-रोज मेट्रो तक आने लिए ऑटो के भाड़े और अन्य खर्चों से यह कम ही पड़ता है। इसके अलावा लास्ट मिनट में मेट्रो छूट जाने की टेंशन भी नहीं रहती। जिससे उसने काफी मानसिक सुकून मिला।
इन कदमों ने दिया साथ
अक्षय ने जो दूसरा जो सबसे बड़ा फैसला किया, वह था अपने रोज के खर्चों पर लगाम। उसने बताया कि तेज डिलीवरी, ऑटो, सब्सक्रिप्शन और छोटी-छोटी ऑनलाइन खरीदारी से बचना शुरू किया। अक्षय के मुताबिक बेंगलुरु में रहते हुए इस मद में बहुत बड़ी रकम खर्च हो जाती है। इसके अलावा, उसने अपने रैंडम खर्चों पर भी लगाम लगाया। बिना योजना के कैफे जाना, पब जाना और गाहे-बगाहे बाहर जाने की आदत बचत होने ही नहीं देती है।
गैजेट्स पर फिजूलखर्जी बंद
अक्षय का कहना है कि उनके ऊपर गैजेट्स अपग्रेड करने का फितूर सवार रहता था। लेकिन बहुत जल्द मुझे समझ में आ गया कि यह बेहद गैरजरूरी चीज है। उन्होंने कहाकि बेंगलुरु का वर्क कल्चर बहुत जल्द ही आपको इन चीजों का आदी बना देता है। आपको इससे बचना होगा। अक्षय का कहना है कि इसके अलावा बहुत से लोग बेंगलुरु की लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को फॉलो करते रहते हैं। बहुत सारे लोग सिर्फ इसलिए पैसे खर्च करते हैं कि वह समाज में खुद को अपडेटेड दिखा सकें। जबकि हकीकत में उन्हें इसकी जरूरत नहीं होती।
घर पर शुरू किया खाना बनाना
अक्षय के मुताबिक इसके बाद सबसे बड़ा कदम जो था, वह था घर पर खाना बनाना। अक्षय अपनी पोस्ट में लिखते हैं कि वह अक्सर बाहर कुछ न कुछ खा लेते थे। इसके चलते पैसे तो खर्च होते ही थे, साथ ही स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा था।
अक्षय के मुताबिक जबसे उन्होंने घर पर खाना बनाना शुरू किया उनके पैसे भी बचने लगे और इसके अलावा स्वास्थ्य भी सही रहने लगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन